बॉलीवुड

अंग्रेजी मीडियम के बाद इरफान खान के साथ इस खास फिल्म में काम करना चाहती हैं करीना कपूर

खबर है कि करीना कपूर खान इरफ़ान खान के साथ साहिर लुधियानवी की बायोपिक में काम करना चाहती हैं.

अंग्रेजी मीडियम के बाद इरफान खान के साथ इस खास फिल्म में काम करना चाहती हैं करीना कपूर
करीना कपूर और इरफान खान (Image Credit: Instagram)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और इरफान खान (Irrfan Khan) जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में साथ नजर आने जा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर पहले ही सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं. ऐसे में अब खबर है कि करीना कपूर खान इरफ़ान खान के साथ साहिर लुधियानवी की बायोपिक में काम करना चाहती हैं. एक पोर्टल में छपी खबर के मुताबिक करीना चाहती है कि वो इरफान खान के साथ काम करे. हालांकि फिल्म को लेकर अभी कुछ ख़ास डिटेल सामने नहीं आ पाई है. लेकिन करीना चाहती है कि वो फिल्म बने. इसके साथ ही करीना ने इरफान के साथ अपने मुलाकात के अनुभव को भी शेयर किया. करीना के मुताबिक जब वो इरफान से मिली तो हैरान रह गई. उन्होंने पाया कि इरफान काफी अच्छे इंसान हैं.

वैसे करीना और इरफान पहली बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में साथ काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म के ट्रेलर आने के साथ ही इसको लेकर काफी बज्ज पैदा हो गया. फिल्म में करीना एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म में उनका रील भले ही छोड़ा हो लेकिन काफी अहम है. यह भी पढ़े: करीना कपूर और सैफ अली खान के एड शूट पर मस्ती करते दिखे तैमूर, वीडियो देख दीपिका और आलिया बनी फैन

फिल्म में इरफान खान और करीना के अलावा राधिका मदान, दीपक डोबरियाल और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं. इस बार फिल्म की कहानी देश के साथ विदेश में सेट की गई हैं. इरफान खान अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए इंग्लैंड (England) भेजना चाहते हैं. लेकिन पढ़ाई में लगने वाले खर्च की रकम जानकार उनके होश उड़ जाते हैं. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).