बॉलीवुड

Aditya Narayan Weds Shweta Agarwal: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल आज करेंगे शादी, रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट में ये दिग्गज नाम है शामिल

शादी के फंक्शन के बारे में बात करते हुए उदित नारायण ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघन सिन्हा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, धर्मेंद्र, माधुरी दीक्षित, जैसे कई बड़े नामों को रिसेप्शन के लिए इनवाईट किया है.

Aditya Narayan Weds Shweta Agarwal: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल आज करेंगे शादी, रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट में ये दिग्गज नाम है शामिल
आदित्य नारायण की शादी (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों आज मुंबई (Mumbai) के एक मंदिर बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से विवाह करेंगे. इस दौरान केवल परिवार से जुड़े करीब 50 लोग शामिल होंगे. इस शादी में कोरोना वायरस के सभी गाइडलाइन्स को फॉलो किया जाएगा. मुंबई मिरर से बात करते हुए उदित नारायण ने बताया कि वो आज काफी खुश हैं क्योंकि श्वेता उनके घर की बहु बन जाएगी. ऐसे में वो अपने बेटे के लिए बेहद खुश हैं.

जबकि शादी के फंक्शन के बारे में बात करते हुए उदित नारायण ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघन सिन्हा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, धर्मेंद्र, माधुरी दीक्षित, जैसे कई बड़े नामों को रिसेप्शन के लिए इनवाईट किया है. हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कहना मुश्किल है कि अभी कौन कौन इस रिसेप्शन का हिस्सा बनेगा.

इसके साथ ही उदित नारायण ने अपनी बहु के बारे में बात करते हुए कहा कि वो बेहद ही संस्कारी लड़की है. उन्हें इस बात की भी ख़ुशी है कि आज उनके जन्मदिन पर उनकी बेटे की शादी होने जा रही हैं. उदित ने कहा कि उन्हें अपने जन्मदिन पर अब तक सबसे बेहतरीन गिफ्ट मिला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).