बॉलीवुड

Aditya Narayan Honeymoon Photo: हनीमून मनाने के लिए कश्मीर पहुंचे आदित्य नारायण ने शेयर की फोटो

शादी के बाद आदित्य कश्मीर की हसीन वादियों में हनीमून मनाने पहुंचे हैं. कश्मीर के बाजार से आदित्य ने बेहद ही खूबसूरत फोटो की शेयर की है.

Aditya Narayan Honeymoon Photo: हनीमून मनाने के लिए कश्मीर पहुंचे आदित्य नारायण ने शेयर की फोटो
आदित्य नारायण हनीमून (Image Credit: Instagram)

Aditya Narayan Honeymoon Photo: आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal ) संग मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई थी. आदित्य की इस शादी में केवल घर के बेहद करीबी लोग ही पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर आदित्य के तमाम फैंस और दोस्तों ने शादी की ढेरों बधाई दी थी. ऐसे में अब आदित्य हनीमून मनाने के लिए पत्नी के साथ कश्मीर पहुंचे हैं. जिसकी फोटो उन्होंने सभी के साथ शेयर की है. इस दौरान दोनों के चेहरे पर मौजूद ख़ुशी देखते ही बन रही है. दरअसल कोरोना वायरस के चलते लोग धूमधाम से कोई सेलिब्रेशन नहीं कर पा रहे हैं. सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन्स के मद्देनजर ही सारे फंक्शन जा रहे हैं.  यही कारण है कि आदित्य की शादी में भी गिनती के लोग पहुंचे थे.

शादी के बाद आदित्य कश्मीर की हसीन वादियों में हनीमून मनाने पहुंचे हैं. कश्मीर के बाजार से आदित्य ने बेहद ही खूबसूरत फोटो की शेयर की है. इस दौरान आदित्य ग्रे कलर की जैकेट और सन ग्लासेस में नजर आ रहे हैं. जबकि वहीं श्वेता पिंक कलर की स्वेटर और रेड कलर की हैट में दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करने के साथ आदित्य ने लिखा कि हनीमून की शुरुआत हो चुकी है. धरती के स्वर्ग पर पहुंचे हैं. पहली बार कश्मीर में.

श्वेता और आदित्य पिछले 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे श्वेता अग्रवाल एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्म तंदूरी लव, मीरास, शापित में काम किया है. उन्होंने तेलुगू फिल्म 'राघवेन्द्र' के साथ अपना डेब्यू किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).