Adhyayan Suman और Maera Mishra का हुआ ब्रेकअप, इंडस्ट्री से किसी को न डेट करने का एक्ट्रेस ने लिया फैसला
बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन का गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा के साथ ब्रेकअप हो गया है. इस खबर की पुष्टि करते हुए मायरा ने मीडिया को बयान दिया है. कयास लगाया जा रहा था कि ये दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) का गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा (Maera Mishra) के साथ ब्रेकअप (Breakup) हो गया है. इस खबर की पुष्टि करते हुए मायरा ने मीडिया को बयान दिया है. कयास लगाया जा रहा था कि ये दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन्होंने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया था. अध्ययन बीते कुछ समय से अपने नए म्यूजिक वीडियो और सॉन्ग पर काम कर रहे हैं. उनके ज्यादतर इंस्टाग्राम पोस्ट्स हार्टब्रेक से जुड़े रहते थे जिसके बाद इस बात को लेकर अटकलें लगाईं जाने लगी कि कहीं उनका ब्रेकअप तो नहीं हो गया.
मायरा ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "हां, हमारा नवंबर में ब्रेकअप हो गया. भले ही अध्ययन इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप से जुड़े पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं लेकिन मैं आपको बता दूं कि वो मेरे लिए नहीं हैं. वो सब उसके गानों के लिए है."
ये भी पढ़ें: अध्ययन के निधन की फेक खबर देख भड़के Shekhar Suman, कर सकते हैं कानूनी कार्यवाही
View this post on Instagram
मायरा ने आगे बात करते हुए कहा, "मैं इस रिलेशनशिप को लेकर बेहद सीरियस थी और मुझे विश्वास था कि हम साथ रहेंगे लेकिन शायद ऐसा नहीं होना था. चीजें हम दोनों के बीच काम नहीं कर सकती थी. मैं किसी और से प्रेम करने लगी. एक बार जब मैं उसके साथ रहने लगी तो मुझे यकीन हुआ कि मैंने जैसा सोचा था वो उससे काफी अलग हैं. हमारे बीच कम्युनिकेशन गेप था. हमारे बीच दो महीनों में शायद ही एक दूसरे से कुछ बात हुई होगी क्योंकि मैं अपने टीवी शो को लेकर व्यस्त थी और वो अपने शूटिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. अब मैं इंडस्ट्री से किसी को डेट करने के फैसले के खिलाफ हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

