बॉलीवुड

क्‍वारेंटाइन में उर्वशी रौतेला ने घर पर किया जबरदस्त डांस, Video देखकर रह जाओगे हैरान

लॉक डाउन के दौरान सलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपना काफी वक़्त बीता रहे हैं. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ये डांस विडियो शेयर किया हैं जिसे लोंगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं

क्‍वारेंटाइन में उर्वशी रौतेला ने घर पर किया जबरदस्त डांस, Video देखकर रह जाओगे हैरान
उर्वशी रौतेला (Photo Credits: TikTok)

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने देशभर में कहर मचाया हैं. उसे रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन के लिए  लॉकडाउन (Lockdown) किया हैं. अब इस सुझाव को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बढ़ावा दिया हैं साथ ही लोंगो को घर में रहने की भी अपील कर रहे हैं. सभी के लिए 21 दिन तक घर में वक्त बिताना मुश्किल हो रहा हैं. इसलिए तो इस लॉक डाउन के दौरान सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपना काफी वक़्त बीता रहे हैं. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने ये डांस वीडियो शेयर किया हैं जिसे लोगों की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा हैं.

इस वीडियो में उर्वशी ने शाहरुख़ खान की फिल्म 'बिल्लू बार्बर' (Billu Barber) के 'तौबा मेरी तौबा कुड़िये तू सेक्सी ' इस गाने पर डांस किया हैं. आप सभी ने उर्वशी को इससे पहले भी फिल्म काबिल (Kabil) में 'हसीनो का दीवाना' में ठुमके लगाते हुए देखा हैं. लेकिन इस गाने पर थिरकते हुए देख कर घर में अब हर कोई ऐसा डांस सीख कर अपने क्वारंटाइन को मजेदार बना सकता हैं.

इस वीडियो को अब तक 1,520,371 लोंगो ने देखा हैं. और लोंगो ने इस विडिओ की जमकर तारीफ भी की हैं. वर्क फ्रंट की बात करे तो उर्वशी रौतेला बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी के साथ 'वर्जिन भानुप्रिया' (Virgin Bhanupriya) में नजर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).