अनुराग कश्यप के नाम से इस एक्ट्रेस से गंदी बात करता था शख्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस रूही सिंह (Ruhi Singh) को एक शख्स पिछले एक महीने से परेशान कर रहा था. वह उनको अश्लील और गंदे मैसेज भेजता था. हैरान करने वाली बात यह है कि वह खुद को निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) बताकर रूही से चैट करता था
बॉलीवुड एक्ट्रेस रूही सिंह (Ruhi Singh) को एक शख्स पिछले एक महीने से परेशान कर रहा था. वह उनको अश्लील और गंदे मैसेज भेजता था. हैरान करने वाली बात यह है कि वह खुद को निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) बताकर रूही से चैट करता था. मैसेज के अलावा वह रूही को कॉल करके भी परेशान करता था. वह एक्ट्रेस से कहता था कि उसे उनसे शादी करनी है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रूही ने बताया कि, "मैंने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की जांच करेंगे और इस शख्स के खिलाफ एक्शन लेंगे. वो मुझसे बात करने के लिए अगल-अगल नंबर्स का इस्तेमाल करता था."
इसके आगे रूही ने कहा कि, "मैं उसके नंबर ब्लॉक करती रहती थी. एक बार मैंने उससे यह भी कहा था कि वह मुझे परेशान करना बंद कर दे वरना मैं उसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी. इस बात से उसे कुछ फर्क नहीं पड़ा. वो मुझसे कहना लगा कि वो खुद ही एक पुलिस ऑफिसर है. साथ ही उसने यह भी बोला कि वो साइबर सेल से है और वह जेल जाना चाहता है. वो रोज मुझे टाइम और पता भेजकर मुझसे मिलने के लिए कहता है. मुझे लगता है कि उसका दिमागी संतुलन सही नहीं है." उस शख्स को रूही के रोजाना रूटीन के बारे में भी पता रहता था. उसे इस बात की भी जानकारी रहती थी कि रूही किसके साथ घूम रही हैं."
आपको बता दें कि रूही सिंह ने फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वह साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क फॉरएवर' में भी नजर आईं. साथ ही उन्होंने तमिल फिल्म 'बोंगू' में भी अभिनय किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

