बॉलीवुड

Sacred Games : अभिनेत्री ने किया खुलासा, अनुराग कश्यप ने इस तरह शूट करवाया था न्यूड सीन

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. वेब सीरीज में कई सीन ऐसे हैं जिन्हें देख आप हैरान रह जाएंगे. पहली बार किसी वेब सीरीज में इस तरह के न्यूड सीन्स को फिल्माया गया है. अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भी इस वेब सीरीज में एक न्यूड सीन दिया है

Sacred Games : अभिनेत्री ने किया खुलासा, अनुराग कश्यप ने इस तरह शूट करवाया था न्यूड सीन
कुब्रा सैत (Photo Credits : Instagram)

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. वेब सीरीज में कई सीन ऐसे हैं जिन्हें देख आप हैरान रह जाएंगे. पहली बार किसी वेब सीरीज में इस तरह के न्यूड सीन्स को फिल्माया गया है. अभिनेत्री कुब्रा  सैत ने भी इस वेब सीरीज में एक न्यूड सीन दिया है. सेक्रेड गेम्स में कुब्रा सैत ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है जिसका नाम कुक्कू है. वेब सीरीज के एक दृश्य में कुब्रा को बिल्कुल न्यूड दिखाया जाना था. इस सीन को लगातार 7 बार शूट करने के बाद अनुराग कश्यप ने इसे फाइनल किया था.

टाइम्स नाऊ से बात करते वक्त कुब्रा ने कहा कि, "अनुराग कश्यप ने इस सीन के लिए मेरी मदद की थी. उन्होंने मुझे एक ऐसे शख्स को याद करने को कहा था जिससे मैं बेहद प्यार करती हूं पर कभी भी उसे हासिल नहीं कर पाऊंगी. इसके बाद मेरी आंखें नम हो गई थी."

उन्होंने यह भी कहा कि, "अनुराग ने इस सीन को सात बार शूट किया. हर बार मैं रोती रहीं. आखिरी शॉट के बाद सेट पर सभी ने मेरे लिए तालियां बजाई और मैं तुरंत अपने कमरे में चली गई. बाद में जब मैंने उस सीन को देखा तब मुझे उसकी खूबसूरती समझ में आई."

While @mojorojo woke up like his last post, I woke up like this.

A post shared by Kubbra Sait (@kubrasait) on

'सेक्रेड गेम्स' का निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है. इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी और राधिका आप्टे जैसे सितारें भी अहम रोल में हैं. 6 जुलाई को इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).