‘फिलहाल’ सॉन्ग से तहलका मचाने वाली नुपुर सेनन पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, मां के साथ किए गणपति बाप्पा के दर्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन पहले ही ब्री. प्राक के म्यूजिक वीडियो के बेहतरीन गीत 'फिलहाल' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं.
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) की बहन नूपुर सैनन (Nupur Sanon) पहले ही ब्री. प्राक के म्यूजिक वीडियो के बेहतरीन गीत 'फिलहाल' में अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं. ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक Video ‘फिलहाल’ हुआ रिलीज, नूपुर सेनन के साथ कर रहे हैं रोमांस
यूट्यूब पर इस गाने को साठ करोड़ से अधिक व्यूज मिलने के बाद इसने अपने आप में एक नया रिकॉर्ड कायम किया और अब नूपुर के प्रशंसकों को उनकी वापसी का इंतजार है, क्योंकि निर्माताओं ने जल्द ही 'फिलहाल' के एक सीक्वेल को लाने का ऐलान किया था.
यह भी पढ़ें: असीम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के बाद एक साथ करते दिखेंगे रोमांस, ये रही डिटेल्स!
इस सीक्वेल गीत में नूपुर दोबारा अक्षय कुमार संग नजर आएंगी. इस नवागंतुक अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के दर्शन के लिए कुछ समय निकाला. दरअसल, नूपुर को उनकी मां के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया. मंदिर दर्शन के बीच अभिनेत्री अपनी मां के साथ सेल्फी खिंचवाते भी नजर आईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

