बॉलीवुड

कियारा आडवाणी फिल्म 'कलंक' में देंगी स्पेशल अपीयरेंस

अभिनेत्री कियारा आडवाणी अभिषेक वर्मन की ऐतिहासिक फिल्म 'कलंक' में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर उत्साहित हैं.....

कियारा आडवाणी फिल्म 'कलंक' में देंगी स्पेशल अपीयरेंस
अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Photo Credit-Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अभिषेक वर्मन (Abhishek Verman) की ऐतिहासिक फिल्म 'कलंक' (Kalank) में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर उत्साहित हैं. कियारा ने मंगलवार को ब्लूस्टोन स्टोर के लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत की. आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर कियारा ने कहा, "मैं 'कलंक' में अपनी विशेष उपस्थिति को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म है और यह पहली बार है जब मैं किसी ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा हूं.

मैंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है." कियारा ने बताया कि उन्होंने 'कबीर सिंह' (Kbir Singh)  और 'गुड न्यूज' की शूटिंग शुरू कर दी है. 'लस्ट स्टोरीज' की अभिनेत्री ने कहा, "मैंने 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' की एक साथ शूटिंग शुरू कर दी है और काम अच्छा चल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

@kanikakapoor_houseofchikankari ✨

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘कलंक’ के लिए वरुण धवन करने जा रहे हैं सबसे मुश्किल काम, सामने आया ये Video

हम शूटिंग जारी रखने और दर्शकों के लिए अच्छी फिल्म बनाने के लिए उत्साहित हैं." 'कबीर सिंह' संदीप वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित है. यह तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) का रीमेक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).