Anurag Kashyap Sexual Harassment Case: तेलुगू एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज कराई FIR
एक्ट्रेस ने अनुराग पर दुष्कर्म, गलत बर्ताव का आरोप लगाया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने वसोर्वा पुलिस स्टेशन (Varsova Police Station) में मंगलवार रात एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है.
- Read in
- English
हाल ही में एक तेलुगू एक्ट्रेस ने फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने अनुराग पर दुष्कर्म, गलत बर्ताव का आरोप लगाया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने वसोर्वा पुलिस स्टेशन (Varsova Police Station) में मंगलवार रात एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है. एफआईआर में उन्होंने अनुराग के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है."
आपको बता दे कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुराग कश्यप के बारे में कई बातें लिखी और खुद के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से सुरक्षा की मांग की थी.
एक्ट्रेस के इन आरोपों के बाद अनुराग कश्यप ने एक बाद एक कई ट्वीट किये और अपनी सफाई पेश की थी. कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं, मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया, थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.’’
कश्यप ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘‘मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए. मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं, चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

