Amrita Rao Baby Boy Photo: अमृता राव-आरजे अनमोल के बेबी बॉय की पहली झलक आई सामने, बेटे का रखा ये प्यारा नाम!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने बीते रविवार को बेबी बॉय को जन्म दिया जिसके चलते उनके परिवार में खुशी की लहर है. पिता बने आरजे अनमोल भी घर पर नन्हें कदमों के आगमन से काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं.

अमृता राव और आरजे अनमोल (Photo Credits: Twitter)

Amrita Rao and RJ Anmol Baby Boy Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने बीते रविवार को बेबी बॉय को जन्म दिया जिसके चलते उनके परिवार में खुशी की लहर है. पिता बने आरजे अनमोल भी घर पर नन्हें कदमों के आगमन से काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं. आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने बच्चे की पहली झलक दुनिया को दिखाई है. अनमोल ने अपने बेटे की फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम वीर रखा है.

अनमोल ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "हेलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से. आपके आशीर्वाद की जरुरत है. अमृता राव आरजे अनमोल." ये भी पढ़ें: Amrita Rao-RJ Anmol blessed with a baby boy: अमृता राव और आरजे अनमोल बने माता-पिता, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म

हाल ही में अनमोल ने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लोगों से नाम का सजेशन देने को कहा था जिसके बाद लोगों ने उन्हें कई सारे नामों की सलाह दी. इसके बाद अब आखिरकार इन्होंने अपने बेटे का नाम 'वीर' रखने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि अमृता ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर अपने फैंस को नहीं दी थी. अक्टूबर में उनकी एक फोटो मीडिया में वायरल हुई थी जिसमें वो बेबी बंप के साथ नजर आईं थी. बाद में अटकलें लगाईं जाने लगी कि अमृता गर्भवती हैं. मीडिया में इसे लेकर कई सारे रिपोर्ट्स भी देखने को मिले जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड