बॉलीवुड

Vikrant Massey भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पिछले कुछ दिनों में इस लिस्ट में कई नाम जुड़ गए हैं. आमिर खान, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मिलिंद सोमन, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, तारा सुतारिया जैसे तमाम बड़े नाम कोरोना की चपेट में आ गए हैं.

Vikrant Massey भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
विक्रांत मैसी (Image Credit: Instagram)

कोरोना (Coronavirus) का कहर आए दिन बढ़ता जा रहा है. जो इस समय सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में इस लिस्ट में कई नाम जुड़ गए हैं. आमिर खान, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मिलिंद सोमन, आर माधवन, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, तारा सुतारिया जैसे तमाम बड़े नाम कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इस लिस्ट में अब अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का नाम भी जुड़ गया है. जो बेशक फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. विक्रांत मैसी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं. विक्रांत ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. इसके अलावा सभी से रिक्वेस्ट करूंगा कि जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपन टेस्ट करवा ले. मैं दवाइयां ले रहा हूं और अपना ध्यान रख रहा हूं. आप अपना ध्यान रखें और जरूरत हो तो ही बाहर निकले.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey87)

बालिका वधु से छोटे परदे पर अपनी पहचान बनाने वाले विक्रांत मैसी दीपिका पादुकोण संग फिल्म छपाक में साथ दिखाई दे चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).