दीपिका पादुकोण को लेकर रणवीर सिंह ने कहा-मेरी पत्नी जो भी करती है, उसमें अपना 100 फीसदी देती हैं
अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर बहुत गर्व है....मुझे याद है 2015 में दीपिका ने बैक टू बैक पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी.....
मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर बहुत गर्व है. उनका कहना है कि वह जो भी करती हैं, उसमें अपना 100 फीसदी देती हैं. इस सप्ताहांत रणवीर जी टीवी के 'सा रे गा मा पा' (SA RE GA MA PA) शो में बतौर गेस्ट दिखाई देंगे. इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान रणवीर, ऐश्वर्या पंडित (Aishwarya Pandit) नाम की एक प्रतियोगी की परफॉर्मेस देखकर चकित हो गए.
ऐश्वर्या ने 2013 की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela) के गाने 'नगाडा संग ढोल' (Nagada Sang Dhol)गाया था. उन्होंने गाने की शूटिंग के दिनों को याद किया. रणवीर ने कहा, "इस गीत ने मेरी पुरानी यादें याद दिला दी. मैं उससे पहले शायद ही कभी दीपिका से मिला होऊंगा. उस समय आकर्षण तक ही सीमित था. जब मैंने उन्हें (दीपिका) 'नगाडा..' पर परफॉर्म करते देखा, तो चीजें बदल गईं.
उसके बाद मैंने कलाकार के रूप में उन्हें और अधिक सम्मान देना शुरू कर दिया." उन्होंने कहा, "मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है, वह जो करती हैं, उसमें अपना 100 प्रतिशत देती हैं. मुझे याद है 2015 में दीपिका ने बैक टू बैक पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

