Amitabh Bachchan के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे की कमाई जानकार उड़ जाएंगे होश, कई कंपनी के सीईओ से ज्यादा है सैलरी
अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र की सिक्यूरिटी एजेंसी भी है लेकिन अमिताभ की सुरक्षा में वो पर्सनली तैनात रहते हैं और उनकी हर एक मोमेंट का ख्याल रखते हैं.
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की पॉपुलारिटी और उनकी कमाई को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं. लेकिन कई बार उनके स्टाफ की सैलरी की भी लोगों को हैरान कर देती है. पिछले कुछ समय अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलेरी ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया था. ऐसे में अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पर्सनल बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे की सैलरी भी सामने आई है. जिसे जानकार लोग बेशक सोच में पड़ जाएंगे. टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र साल के डेढ़ करोड़ रुपए कमाते हैं.
दरअसल अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र की सिक्यूरिटी एजेंसी भी है लेकिन अमिताभ की सुरक्षा में वो पर्सनली तैनात रहते हैं और उनकी हर एक मोमेंट का ख्याल रखते हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन के इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं और लोगों के बीच उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है. ऐसे में भीड़ में उनका ख्याल रखने की पूरी जिम्मेदारी जितेंद्र पर ही है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अमिताभ पहली बार इमरान हाशमी के साथ काम करते दिखाई देंगे. इस फिल्म को रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म एक लंबे समय रिलीज के लिए तैयार खड़ी है. मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी को बजाये सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

