'वंडर वुमन' एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अली फजल, 'डेथ ऑन द नाइल' में आएंगे नजर
अभिनेता अली फजल जल्द ही 'वंडर वुमन' स्टार गैल गैडोट के साथ लेखिका अगाथा क्रिस्टी की किताब 'डेथ ऑन द नाइल' पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे. 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में भूमिका निभाने के बाद अली अब उपन्यास की कहानी को आधुनिक रूप में पर्दे पर जीवंत करते दिखेंगे.
मुंबई : अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) जल्द ही 'वंडर वुमन' (Wonder Woman) स्टार गैल गैडोट (Gal Gadot) के साथ लेखिका अगाथा क्रिस्टी की किताब 'डेथ ऑन द नाइल' (Death On The Nile) पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे. 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में भूमिका निभाने के बाद अली अब उपन्यास की कहानी को आधुनिक रूप में पर्दे पर जीवंत करते दिखेंगे.
फिल्म का निर्देशन केनेथ ब्रनाघ (Kenneth Branagh) करेंगे. इस बारे में अली ने कहा, "मैं इस खूबसूरत सफर का हिस्सा हूं और इसका हिस्सा बनने को लेकर मैं आशान्वित हूं. मेरी मां और मैं हमेशा से अगाथा क्रिस्टी के उपन्यासों के बड़े प्रशंसक रहे हैं."
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें : अली फजल ने एक्सेप्ट किया सच, कहा- वास्तविक जिंदगी में प्यार में होने से ऑनस्क्रीन पर मिला फायदा
इस महीने के अंत में लंदन और यूरोप के कुछ हिस्सों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. बता दें कि एक्टर ने प्रकाश राज निर्देशित फिल्म 'तड़का' के निर्माताओं पर बकाए का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था. इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

