Abhishek Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी अभिषेक को जन्मदिन की बधाई, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
अब अभिषेक बच्चन को एक बेहद ही खास जन्मदिन की बधाई मिली है उनके अपने पिता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से. बिग बी ने अभिषेक को 45वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी दो अनसीन पिक्चर्स को पोस्ट किया है
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर तमाम चाहने वाले बधाइयां देने में जुटे हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दी जा रही हैं. लेकिन अब अभिषेक बच्चन को एक बेहद ही खास जन्मदिन की बधाई मिली है उनके अपने पिता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से. बिग बी ने अभिषेक को 45वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी दो अनसीन पिक्चर्स को पोस्ट किया है. एक तस्वीर में उस वक़्त की है जब अभिषेक छोटे थे. जहां बिग बी उनका हाथ पकड़कर चल रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में अभिषेक अपने पिता का हाथ पकड़कर चलते दिखाई दे रहे हैं.
महानायक ने इन दोनों तस्वीरों का कोलाज बनाकर लिखा ‘एक वक्त था जब मैं इसका हाथ पकड़ कर राह दिखाता था. एक वक्त आज है जब वो मेरा हाथ पकड़ कर राह दिखाता है. अमिताभ के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी अपना प्यार जमकर लुटा रहे हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दें अभिषेक बच्चन के लिए बीता साल काफी खास रहा. उनकी फिल्म लूडो और वेब सीरीज ब्रीद 2 को दर्शकों ने काफी पसंद किया. जबकि आने वाले समय में वो द बिग बुल से सभी को इम्प्रेस करते दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

