Abhay Verma Interview Video: कास्टिंग काउच को लेकर फिल्म मुंज्या के एक्टर अभय वर्मा का बड़ा खुलासा, कहा; खुद हुए थे शिकार, देखें पूरा इंटरव्यू
फिल्म मुंज्या के एक्टर अभय वर्मा ने अपने बारे में बड़ा खुलासा किया है. एक चैनल को दिए इंटरविव में उन्होंने बतया कि उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा जिसकी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर वापस हरियाणा आना पड़ा.
Abhay Verma Interview Video: फिल्म मुंज्या के एक्टर अभय वर्मा ने अपने बारे में बड़ा खुलासा किया है. एक चैनल को दिए इंटरविव में उन्होंने बतया कि उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा जिसकी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर वापस हरियाणा आना पड़ा. अभय वर्मा के इस खुलासे में बाद यह साफ़ हो गया है कि फिल्म इंडस्ट्री में अभी भी लोगों को कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ता है.
दरअसल अभय वर्मा ने फिल्म मुंज्या से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अभय ने दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने उन दिनों को याद किया जब वे अपनी पहचान बनाने मुंबई आए थे. एक्टर ने खुलासा किया कि एक बार वो किसी मीटिंग के लिए गए थे और कास्टिंग काउच का शिकार हो गए थे. इस घटना से वे इतने प्रभावित हुए कि मुंबई से वापस अपने घर हरियाणा लौट आए. यह भी पढ़े: Saath Nibhana Saathiya 2 की एक्ट्रेस Sneha Jain ने किया खुलासा, कहा- हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार
यह देखें पूरा Interview:
वहीं आगे फिर उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें यह एहसास हुआ कि कोई और उन्हें उनकी जर्नी नहीं बता सकता और इसी सोच के साथ वे वापस मुंबई आए.
जब निराश होकर पानीपत लौटना पड़ा:
अभय वर्मा ने अपने बारे में यह भी बताया कि एक बार ऐसा हुआ था. मेरी मुंबई में पहली मीटिंग बहुत आदर्श मीटिंग नहीं थी. लोगों को जीवन से अलग-अलग चीजें चाहिए". अभय ने बताया कि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार कर दिया था और अपने घर पानीपत, हरियाणा वापस लौट आए थे.
मुंज्या के अलावा दूसरे फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं:
एक्टर अभय वर्मा को ‘मुंज्या’ के अलावा लिटिल थिंग्स और मन बैरागी जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है. बता दें कि उनकी ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘सफेद’ था. इस फिल्म में उनका किरदार और लुक काफी टफ था, जिसे दर्शकों ने भी काफी सराहा था. उनकी फिल्म को लोगों ने खूब पसदं किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

