Saath Nibhana Saathiya 2 की एक्ट्रेस Sneha Jain ने किया खुलासा, कहा- हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार
स्नेहा जैन ने बताया कि जब वो ग्रेजुएशन कर रही थी तब उन्होंने साउथ की फिल्म से ऑफर मिला था. उस दौरान एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें फोन करके स्टूडेंट लाइफ पर बनने वाली फिल्म के बारे में बताया. जो 3 कपल की कहानी पर बेस्ड थी.
टीवी शो साथ निभाना साथिया 2 (Saath Nibhana Saathiya 2) में गहना का किरदार निभाने वाली स्नेहा जैन (Sneha Jain) ने इस रोल के काफी पॉपुलारिटी पायी है. शो में उनके किरदार को लोग काफी पसंद कर रहें हैं. ऐसे में स्नेहा को भरोसा है कि वो अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में काफी नाम बना सकती हैं. हालांकि स्नेहा को इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा है. जिसका खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया है. स्नेहा ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से खास बात करते हुए कहा कि वो एक बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं.
उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब वो ग्रेजुएशन कर रही थी तब उन्होंने साउथ की फिल्म से ऑफर मिला था. उस दौरान एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें फोन करके स्टूडेंट लाइफ पर बनने वाली फिल्म के बारे में बताया. जो 3 कपल की कहानी पर बेस्ड थी. जिसके बाद वो उससे मिलने हैदराबाद पहुंची. जहां उन्हें डायरेक्टर के साथ कॉम्प्रोमाइज करने को कहा गया. स्नेहा ने कहा कि मुझसे कहा गया कि अगर मैं कॉम्प्रोमाइज के लिए तैयार होती हूं तभी डायरेक्टर से मिल सकती हूं. जिसके लिए मेकर्स उन्हें मोटी रकम भी देंगे. इस बात को सुनकर वो काफी नाराज हो गई साफ मना करके वहां से निकल गई.
स्नेहा ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि 1 हफ्ते के बाद उस आदमी का दोबारा फोन आया. उसने कहा कि डील अभी मौजूद है. जिसे सुनकर स्नेहा भड़क गई और उसपर बरस पड़ी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

