Aarya Trailer: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
भारत की पहली विश्व सुंदरी का खिताब पानेवाली सुष्मिता सेन 5 साल के बाद वेब सीरिज के माध्यम से एक्टिंग में वापसी कर रहीं हैं. सुष्मिता डिज्नी हॉट स्टार प्रस्तुत 'आर्या' वेबसीरिज में नजर आएगी. सुष्मिता के वेब सीरीज का ट्रेलर सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज हो चूका हैं. यह ट्रेलर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. सुष्मिता के अभिनय की चारों और तारीफ हो रही हैं.
भारत की पहली विश्व सुंदरी का खिताब पानेवाली सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) 5 साल के बाद वेब सीरिज के माध्यम से एक्टिंग में वापसी कर रहीं हैं. सुष्मिता डिज्नी हॉट स्टार प्रस्तुत 'आर्या' (Aarya) वेबसीरिज में नजर आएगी. सुष्मिता को आखिरी बार बंगाली फिल्म 'निबार्क'में देखा गया था यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी. सुष्मिता के वेब सीरीज का ट्रेलर सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज हो चूका हैं. यह ट्रेलर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. सुष्मिता के अभिनय की चारों और तारीफ हो रही हैं.
आर्या सीरीज के डायरेक्टर और राइटर राम माधवानी हैं. यह सीरिज 'पेनोजा वेबसीरिज' की रीमेक हैं. सुष्मिता के साथ साथ चंद्रचूर सिंह भी इस सीरिज से वापसी कर रहे हैं, जो सुष्मिता के पति का रोल निभा रहे हैं. तो वहीं सिकंदर खेर,नमित दास और मनीष चौधरी भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस सीरिज के ट्रेलर में दर्शाया गया हैं कि गलत राह पर चलनेवाले पति को बाहर निकालने के लिए और अपनी परिवार की सुरक्षा के लिए एक औरत क्या कर सकती है यह दर्शाया गया हैं. यह भी पढ़े: सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग शेयर किया Hot वर्कआउट Video, रिलेशनशिप पर दी ये अहम सलाह
19 जून, 2020 को आर्या डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होगी. सुष्मिता ने भले ही हिंदी फिल्म में 10 साल के बाद वापसी की हैं लेकिन उनकी एक्टिंग ने सबके रौंगटे खड़े कर दिए है. ट्रेलर के लुक से लगता है की आर्या तेज तर्रार ड्रामा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

