भोजपुरी एक्ट्रेस Aamrapali Dubey ने हरा लहंगा पहनकर 'लहंगवा लस लस करता' पर किया हॉट डांस, Instagram Reels पर Video हुआ Viral
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इंटरनेट पर इन दिनों अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं. एक्ट्रेस का नया होली स्पेशल सॉन्ग 'लहंगवा लस लस करता' हाल ही में रिलीज हुआ था और पवन सिंह के साथ उनके इस गाने ने इंटरनेट पर काफी धमाल मचाया. अब
Aamrapali Dubey Hot Bhojpuri Song Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इंटरनेट पर इन दिनों अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं. एक्ट्रेस का नया होली स्पेशल सॉन्ग 'लहंगवा लस लस करता' हाल ही में रिलीज हुआ था और पवन सिंह के साथ उनके इस गाने ने इंटरनेट पर काफी धमाल मचाया. अब ये गाना इंस्टाग्राम रील्स पर भी तेजी से वायरल हो चला है और इसमें ये अपनी हॉट पर्सनालिटी से दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं.
आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस के बीच अपना नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जरीदार हरा लहंगा पहनी हुई डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "जब आप एक कस्टमाइज्ड लहंगा पहनते हैं." वीडियो में एक्ट्रेस अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
आम्रपाली दुबे का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी चर्चा भी कर रहे हैं. साथ ही अपनी खूबसूरती से भी एक्ट्रेस यहां फैंस का अटेंशन पाती हुई नजर आ रही हैं.
आम्रपाली इंटरनेट पर अपने फैंस के बीच काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपने दिलचस्प वीडियोज और फोटोज को पोस्ट करती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

