बॉलीवुड

Aamir Khan की फिल्म लगान की एक्ट्रेस परवीना बानो की आर्थिक स्थिति हुई खराब, अभिनेता से मांगी मदद

परवीना को साल 2011 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद से ही उनकी तबीयत खराब होती चली गई. जिसके इलाज में काफी खर्च हो गया हैं. उनकी सारी सेविंग खत्म हो चुकी है. जिसके चलते उनकी हालत काफी खराब हो चुकी है.

Aamir Khan की फिल्म लगान की एक्ट्रेस परवीना बानो की आर्थिक स्थिति हुई खराब, अभिनेता से मांगी मदद
लगान एक्ट्रेस ने मांगी मदद (Image Credit: Instagram)

आमिर खान (Aamri Khan) की फिल्म लगान (Lagaan) में केसरिया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परवीना बानो (Parveena Bano) की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. साल 2011 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद से ही उनकी तबीयत खराब होती चली गई. जिसके इलाज में काफी खर्च हो गया हैं. उनकी सारी सेविंग खत्म हो चुकी है. जिसके चलते उनकी हालत काफी खराब हो चुकी है. आज तक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पति के साथ अलग होने के बाद घर पर कमाने वाली इकलौती थी. मेरी बेटी और छोटी बहनें हैं. मेरा भाई देखभाल किया करता था. लेकिन उसे कैंसर हो गया. इसलिए मुश्किल काफी बढ़ गई हैं.

साल 2011 में मेरी तबीयत काफी खराब हो गई. ब्रेन स्ट्रोक के साथ पैरलाइज का स्ट्रोक भी आया था. पिछले 7-8 साल से यही प्रॉब्लम हो रही है. मेरी बहन असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर रही थी लेकिन लॉकडाउन में उसकी जॉब भी चली गई. अब हमारे पास कमाई का कोई साधन नहीं बचा है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए परवीना बानो ने कहा कि सोनू सूद को जब पता चला तो उन्होंने महीने भर का राशन और दवाईयां भेज दी थी. ऐसे में अब उन्होंने अपने स्टार आमिर खान से मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि मुझे काम करना है मैं अपील करती हूं कि आमिर भाई काम दें. आमिर भाई को मेरी बीमारी के बारे में पता भी नहीं होगा. अगर उन्हें पता होता तो जरूर मदद करते. जैसा हम सब जानते है कि आमिर ने श्री वल्लभ व्यास की मदद की थी. मैं चाहती हूं कि वो मुझे अपने ऑफिस में काम दे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).