Phir Na Aisi Raat Aayegi Song: आमिर खान स्टारर Laal Singh Chaddha का दिल जीत लेना वाला यह गाना हुआ रिलीज
अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Phir Na Aisi Raat Aayegi Song: आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा का मोस्ट अवेटेड गाना फिर ना ऐसी रात आएगी आखिरकार रिलीज हो गया है और गाने को सुनने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि यह अब तक के सबसे भावपूर्ण संगीत में से एक है. यह गाना आपके दिल को जीतनी की काबीलियत रखता है. प्रीतम द्वारा रचित इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है.
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से पहले ही कहानी और मैं की करां? जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फिल्म के निर्माताओं ने गायकों, संगीतकारों, तकनीशियनों और गीतकारों को सुर्खियों में रखते हुए दोनों गीतों को बिना म्यूजिक वीडियो के जारी किया है।
आपको बता दें लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड क्लासिक फिल्म फॉरेस्ट गम्प का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसमें सुपरस्टार टॉम हैंक्स नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था. आमिर खान ने इस फिल्म के राइट्स लेने के लिए काफी मेहनत की थी, तब जाकर यह प्रोजेक्ट असल में सामने आ पाया.
अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).