Aamir Khan ने Mr. Faizu के साथ रिक्रिएट किया 'Andaaz Apna Apna' का ये फनी सीन, Video देखकर लोटपोट हुए फैंस
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी 1994 हिट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' से एक फनी सीचन को रिक्रिएट किया जिसे देखकर हर कोई लोटपोट हो रहा है.
Aamir Khan Recreates Andaaz Apna Apna Funny Scene with Mr. Faizu: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपनी 1994 हिट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' से एक फनी सीचन को रिक्रिएट किया जिसे देखकर हर कोई लोटपोट हो रहा है. आमिर ने इस सीन को इंटरनेट सेंसेशन फैजू के साथ रिक्रिएट किया जोकि सोशल मीडिया पर सभी को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैजू ने लिखा, "तो बात ऐसे है. अमर प्रेम जैसे है. इस भावना को शब्दों में बयान नहीं कर सकता, आमिर खान सर आप वाकई एक प्रेरणा है."
आमिर और फैजू के इस वीडियो को इंटरनेट और काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स प्राप्त हो रहे हैं और ये सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है. इस वीडियो पर रियेक्ट करते हुए अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने कमेंट करके लिखा, "हाहाहा." वहीं ईशा गुप्ता ने भी हंसने वाली इमोजी कमेंट की है. फैंस ने भी इस वीडियो की प्रशंसा करते हुए लिखा, "बॉलीवुड स्टार के साथ सोशल मीडिया किंग."
View this post on Instagram
आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में जोरों शोरों से व्यस्त हैं. टॉम हैंक्स की किताब 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित अमेरिकी फिल्म की ये हिंदी एडाप्टेशन है. ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

