बॉलीवुड

आमिर खान को इस वजह से लगा है सदमा, दीपवीर के बाद ईशा अंबानी की शादी में भी नहीं आएंगे नजर

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी. इसके बाद आमिर खान ने दर्शकों से माफी भी मांगी थी

आमिर खान को इस वजह से लगा है सदमा, दीपवीर के बाद ईशा अंबानी की शादी में भी नहीं आएंगे नजर
आमिर खान (Photo Credits: Facebook)

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी. इसके बाद आमिर खान ने दर्शकों से  माफी भी मांगी थी. बताया जा रहा है कि इन दिनों आमिर खान अपनी अगली फिल्म 'महाभारत' की तैयारियों में व्यस्त हैं लेकिन अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक आमिर इन दिनों में पुर्तगाल में हैं और सेल्फ एनालिसिस कर रहे हैं. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की असफलता से उनको सदमा लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक आमिर के पास इस वक्त 6 स्क्रिप्ट्स है. इनमें से एक स्क्रिप्ट नीरज पांडे की फिल्म 'विक्रम वेद' की भी है. यह साउथ की फिल्म 'विक्रम वेधा ' की हिंदी रीमेक होगी.

फिल्म 'विक्रम वेद' दोबारा लिखी जा चुकी है और आमिर खान इस स्क्रिप्ट को पढ़ चुके हैं. आमिर ने वेधा का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी है. साथ ही वह इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी करेंगे. अभी तक इस बात का फैसला का नहीं हुआ है कि इस फिल्म में विक्रम का किरदार कौन निभाएगा. बताया जा रहा है कि आमिर खान चाहते है कि रणबीर कपूर यह किरदार निभाए. फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री करेंगे.

यह भी पढ़ें:- कुमार विश्वास ने दी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को देखने की नसीहत, कहा- हम अकेले ही क्यों ठगे जाएं

बता दें कि आमिर खान न तो दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में नजर आए थे और अब ऐसा कहा जा रहा है कि वह मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी नहीं शामिल होंगे. वैसे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के अलावा पिछले कुछ सालो में रिलीज़ हुई आमिर खान की हर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता था. हम उम्मीद करते हैं कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कम बैक करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).