बॉलीवुड

Aamir Khan के इस हमशक्ल को देखकर रह जाएंगे भौचक्के, एक्टर की हैं कार्बन कॉपी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अपने कम के चलते दुनियाभर में पसंद किया जाते हैं. इनकी शानदार फैन फॉलोविंग के चलते न सिर्फ इनकी बल्कि इनके डुप्लीकेट्स की भी काफी डिमांड रहती हैं.

Aamir Khan के इस हमशक्ल को देखकर रह जाएंगे भौचक्के, एक्टर की हैं कार्बन कॉपी
आमिर खान और देवाशीष घोष (Photo Credits: Facebook)

Aamir Khan Look Alike Photos: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अपने कम के चलते दुनियाभर में पसंद किया जाते हैं. इनकी शानदार फैन फॉलोविंग के चलते न सिर्फ इनकी बल्कि इनके डुप्लीकेट्स की भी काफी डिमांड रहती हैं. अब तक हमने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई सारे कलाकारों के हमशक्ल देखे हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं.

अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के हमशक्ल की फोटो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई है. इस शख्स का नाम है देवाशीष घोष(Debashish Ghosh) जो आमिर के डुप्लीकेट के रूप में लोगों का ध्यान आकर्षित किये हुए हैं. देवाशीष खुदको आमिर का बड़ा फैन बताते हुए और ये बात उनकी पर्सनालिटी में देखने को मिलती भी है.

आमिर खान और देवाशीष घोष (Photo Credits: Facebook)

फिल्म 'पीके' से लेकर 'लगान' तक देवाशीष उनके लुक्स और स्टाइल को यूं ही शानदार तरीके से कैरी किये हुए नजर आते हैं. इंटरनेट पर आमिर के अंदाज में उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं. बताया जाता है कि आमिर के डुप्लीकेट के रूप में काम करके देवाशीष अपना गुजारा करते हैं.

आमिर खान और देवाशीष घोष (Photo Credits: Facebook)

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput का हमशक्ल है Sachin Tiwari नाम का ये शख्स, Photos और Videos देख लोग बोले- सुशांत लौट आया!

आमिर खान और देवाशीष घोष (Photo Credits: Facebook)

आमिर भी उनके लुक्स को देखकर हैरान गए और जब इन दिनों की मुलाकात हुई तो उन्होंने सेल्फी फोटोज भी खींची. देवाशीष ने बीबीसी को दिए हुए इंटरव्यू में कहा कि वो जब भी किसी फिल्म या टीवी शो में काम के लिए निर्देशकों से मिलते हैं तो डायरेक्टर उन्हें इसलिए मना कर देते हैं क्योंकि वो आमिर खान जैसा दिखते हैं और उन्हें केवल आमिर के हमशक्ल के रूप में काम करने का मौका मिलता.

आमिर खान और देवाशीष घोष (Photo Credits: Facebook)

देवाशीष ने ये भी बताया कि एक बार उन्हें 'धूम 3' में उन्हें आमिर के बॉडी डबल के रूप में काम करने का मौका मिला था लेकिन उनके एक स्टेज शो के चलते ये मौका उनके हाथ से फिसल गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).