बॉलीवुड

Aamir Khan की फिल्म 'Lal Singh Chadha' में दिखेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? जानें खबर की असली सच्चाई!

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर मीडिया में खबरें वायरल हो रही हैं कि इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान भी नजर आएंगे.

Aamir Khan की फिल्म 'Lal Singh Chadha' में दिखेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? जानें खबर की असली सच्चाई!
शाहरुख खान, आमिर खान, और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Lal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर मीडिया में खबरें वायरल हो रही हैं कि इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान भी नजर आएंगे. लेकिन अब आमिर की प्रवक्ता ने इन खबरों का खंडन करते हुए बताया है कि फिल्म में कुछ सीन्स के लिए सिर्फ शाहरुख नजर आएंगे और इसमें सलमान का कैमियो नहीं है.

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एक सीन के लिए डीडीएलजे से शाहरुख खान के राज वाले किरदार को दर्शाया जाएगा. वहीं सलमान खान के 90 के दशक का हिट 'प्रेम' वाला किरदार पेश नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha: फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान की पसली में लगी चोट, दवा लेकर एक्टर ने पूरी की फिल्म की शूटिंग

इससे पहले मुंबई मिरर में एक सूत्र के हवाले से बताया गया था, "फिल्म में शाहरुख खान अपने 1995 के समय के रोल में वापस जाएंगे जिसके लिए प्रोस्थेटिक्स और वीएफएक्स का इस्तेमाल  किया जाएगा. 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' से लेकर 'हम साथ साथ हैं' तक, सलमान खान के प्रेम वाले किरदार ने 90 के दशक में लोगों का दिल जीता था. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि आमिर सलमान को उसी अंदाज में अपनी फिल्म में वापस लाना चाहते हैं.
करीना कपूर (Kareena Kapoor) जोकि गर्भवती हैं वो भी इस फिल्म में नजर आएंगी. ऐसे में मेकर्स फिल्म की कहानी में भी उन्हें गर्भवती के रूप में पेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं. आपको याद दिला दें कि इससे पहले फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के दौरान जब करीना गर्भवती थी, तब फिल्म की कहानी में भी उन्हें प्रेग्नेंट महिला के रूप में पेश किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).