बॉलीवुड

Nawazuddin Siddiqui से अब तलाक नहीं चाहती हैं पत्नी आलिया, दिया ये बड़ा बयान

आलिया ने कहा कि मुझे कोरोना ने चपेट में ले लिया है. मैं घर आइसोलेशन में हूं. जबकि नवाजुद्दीन बच्चों का ख्याल रख रहें हैं. वो लखनऊ में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. बावजूद बच्चों का ख्याल रख रहें हैं.

Nawazuddin Siddiqui से अब तलाक नहीं चाहती हैं पत्नी आलिया, दिया ये बड़ा बयान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी (Photo Credits: Twitter)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी पत्नी आलिया (Aaliya) के बीच का रिश्ता पिछले कुछ समय से काफी मुश्किल भरा रहा है. पिछले साल आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे. आलिया ने नवाजुद्दीन को लीगल नोटिस भेजकर उनसे तलाक की मांग की थी. इसके साथ अपने बच्चों की कस्टडी की मांग की थी. लेकिन अब आलिया ने नवाज के साथ तलाक ना लेने की बात कही है. दरअसल आलिया के मुताबिक वो अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती हैं. आलिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी तलाक नहीं चाहती हैं और उनके साथ रहना चाहती हैं.

इस बारे में डिटेल से बार करते हुए आलिया ने कहा कि मुझे कोरोना ने चपेट में ले लिया है. मैं घर आइसोलेशन में हूं. जबकि नवाजुद्दीन बच्चों का ख्याल रख रहें हैं. वो लखनऊ में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. बावजूद बच्चों का ख्याल रख रहें हैं. वो लगातार फोन के जरिये संपर्क में बने हुए हैं और हाल चाल ले रहने हैं. उनका यह व्यवहार मेरे दिल को छू गया है. उनका ये अंदाज मुझे हैरान कर रहा हैं. हम अपने बीच की परेशानियों को भी हल करने की कोशिश करेंगे.

आलिया के नवाजुद्दीन पर आरोप 

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि बहुत सी ऐसी बातें रही है जिसके चलते उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग होने का फैसला किया. दोनों के बीच अक्सर काफी लड़ाई होती थी. जब वो प्रेगेंट तब भी उन्हें अकेले ड्राइव करके डॉक्टर के पास जाना पड़ता था और नवाज उनके साथ नहीं होते थे. क्योंकि वो अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बातें करते थे. लेबर पेन के दौरान भी नवाज आलिया के साथ डॉक्टर के पास नहीं गए थे. आलिया के मुताबिक वो उस समय घर पर ही थे.

आलिया ने कहा कि उन्हें नवाजुद्दीन के गर्लफ्रेंड की बातें उनके भाई शमास से मिलती थी. जिसके चलते दोनों के बीच काफी झगड़े होते थे. लेकिन ये बात वो नवाज से नहीं कह पाती थी. अपने इस इंटरव्यू में आलिया ने आरोप लगाया कि एक बार नवाज के छोटे भाई अयाज ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था क्योंकि उन्होंने उसकी एक गलत हरकत पर आवाज उठाई थी. हालांकि उन्होंने इस गलत हरकत के बारे में बताने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वो सभी समय आने पर इस बारे में बतायेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).