बॉलीवुड

5 Years of Bajirao Mastani: मस्तानी के रोल पर बोलीं दीपिका पादुकोण, कहा- ये किरदार जूनून से भरा था

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को रिलीज हुए शुक्रवार को पांच साल पूरे हो गए. इस मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म में मस्तानी के किरदार को याद करते हुए कहा कि उनका किरदार जुनून से भरा हुआ था. दीपिका ने फिल्म निर्माता के साथ अपने किरदार में एक तस्वीर पोस्ट की.

5 Years of Bajirao Mastani: मस्तानी के रोल पर बोलीं दीपिका पादुकोण, कहा- ये किरदार जूनून से भरा था
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) को रिलीज हुए शुक्रवार को पांच साल पूरे हो गए. इस मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म में मस्तानी के किरदार को याद करते हुए कहा कि उनका किरदार जुनून से भरा हुआ था. दीपिका ने फिल्म निर्माता के साथ अपने किरदार में एक तस्वीर पोस्ट की.

दीपिका ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "चाहे प्यार हो या युद्ध, मस्तानी ने अपने जुनून से, अपने भाग्य को लिखा है, चाहे वह कितना भी खतरनाक क्यों न हो. वह कभी नहीं झुकीं और हमेशा एक गरिमा और एक प्यार के साथ अपने आधार को मजबूत किया है." यह भी पढ़े: करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ आईएमबीडी-2020 की सूची में संजना सांघी अव्वल नंबर पर 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mastani (@deepikapadukone)

इस फिल्म में दीपिका के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के रूप में अभिनय किया. दीपिका को क्रिकेट ड्रामा 83 की रिलीज का इंतजार है, और निर्देशक शकुन बत्रा (Shakun Batra) की अनटाइटल्ड फिल्म में भी काम कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).