बॉलीवुड

'तुम Aishwarya Rai जैसी बीवी के लायक नहीं' कहकर Abhishek Bachchan को किया Troll, एक्टर के जवाब ने कर दी बोलती बंद

एक यूजर ने उनकी पत्नी को लेकर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया तो एक बार फिर उन्होंने उसे करारा जवाब देकर लोगों का दिल जीत लिया.

'तुम Aishwarya Rai जैसी बीवी के लायक नहीं' कहकर Abhishek Bachchan को किया Troll, एक्टर के जवाब ने कर दी बोलती बंद
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स को अपने कूल माइंडेड पर्सनालिटी के साथ हाजिर जवाबी देने के लिए जानते जाते हैं. कई दफा अभिषेक की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर कमेंट करके उन्हें ट्रोल (Troll) करने की कोशिश की गई है और हर बार एक्टर ने बेहद शांतिपूर्ण रूप से सही शब्दों के इस्तेमाल के साथ ट्रोलर्स की बोलती बंद की है. इस बार जब एक यूजर ने उनकी पत्नी को लेकर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया तो एक बार फिर उन्होंने उसे करारा जवाब देकर लोगों का दिल जीत लिया.

अभिषेक अपनी आनेवाली फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) का प्रचार कर रहे थे जब ट्विटर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "तुम किसी चीज के लायक नहीं हो दोस्त. तुम्हारे पास मौजूद सिर्फ एक चीज से मुझे जलन होती और वो है तुम्हारी खूबसूरत पत्नी....और उसमें भी तुम उसके लायक नहीं."

इसके जवाब में अभिषेक ने लिखा, "ठीक है, तुम्हारी राय के लिए धन्यवाद. थोड़ा उत्सुक हूं...तुम यहां किसके बारे में बात कर रहे हो क्योंकि तुमने काफी सारे लोगों को टैग किया है? मैं जानता हूं इलियाना और निक्की शादीशुदा नहीं हैं और इसमें हम बाकी )अजय, कुकी और सोहम) बच जाते हैं. डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी की वैवाहिक स्थिति को लेकर तुमसे जल्द बात करूंगा."

अभिषेक के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद उस व्यक्ति ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. ट्विटर पर लोग अभिषेक के जवाब को पढ़कर उनकी सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan’s Epic Response to Trollers: अभिषेक बच्चन ने ड्रग्स को लेकर ट्रोल करने वालों को दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हो रही तारीफ

कुछ ही समय अभिषेक ने एक ट्रोल को कुछ ऐसे ही जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद की थी. उन्हें ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा था, "आपको नहीं लगता है कि आपको फिल्मों में काम सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से मिलता है?" इसके जवाब में अभिषेक ने लिखा था, "काश जो आप कह रहे हो वो सच होता. सोचिए, कितना काम मिलता मुझे."

बात करें फिल्म 'द बिग बुल' की तो स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन से प्ररित है. स्कैम 1992 के बाद उनकी कहानी को अभिषेक एक नए अंदाज में पेश करने जा रहे हैं. फिल्म में उनके किरदार का नाम हेमंत शाह है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).