बॉलीवुड

Anil Suri Death: फिल्म प्रोड्यूसर अनिल सूरी का हुआ निधन, भाई ने लगाया बड़े अस्पतालों पर भर्ती ना करने का आरोप

2 जून को अनिल सूरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें तेज बुखार हुआ. जिसके बाद अनिल को लीलावती अस्पताल और हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करने के लिए के जाया गया था. लेकिन दोनों जगह बेड ना होने का हवाला देकर अस्पताल ने भर्ती करने से इंकार कर दिया.

Anil Suri Death: फिल्म प्रोड्यूसर अनिल सूरी का हुआ निधन, भाई ने लगाया बड़े अस्पतालों पर भर्ती ना करने का आरोप
अनिल पुरी (Image Credit: Twitter)

साल 2020 में एक बाद एक बुरी खबरों का सिलसिला जारी है. हाल ही में नामी म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान (Wajid Khan) की मौत हो गई थी. उनके निधन की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया था. जिसके बाद अब खबर आई है कि बॉलीवुड के नामी प्रोड्यूसर अनिल सूरी (Anil Suri) का भी निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि 77 साल के अनिल सूरी भी कोरोना संक्रमित (Coronavirus) थे. अनिल के भाई राजीव सूरी ने ABP न्यूज़ को बताया कि 2 जून को अनिल सूरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें तेज बुखार हुआ. जिसके बाद अनिल को लीलावती अस्पताल और हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करने के लिए के जाया गया था. लेकिन दोनों जगह बेड ना होने का हवाला देकर अस्पताल ने भर्ती करने से इंकार कर दिया.

जिसके बाद राजीव उन्हें लेकर विले पार्ले के अडवांस मल्टीकेयर अस्पताल ले गए. जहां उनका कोरोना के साथ तमाम टेस्ट किया गया. लेकिन फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया. जिसके बाद 5 जून को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की सुबह बेहद नजदीकी लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा. यह भी पढ़े: RIP Basu Chatterjee: फिल्मकार बासु चटर्जी को याद करके भावुक हुए आमिर खान, ट्विटर पर लिखा- भारतीय सिनेमा आपके योगदान को हमेशा याद रखेगा

आपको बता दे कि अनिल सूरी ने राज कुमार, रेखा और जितेंद्र के साथ फिल्म ‘कर्मयोगी’ जबकि धर्मेंद्र, राज कुमार, हेमा मालिनी संग उन्होंने ‘राजतिलक’ फिल्म का निर्माण किया था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).