Bigg Boss Updates: शुरू हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया, कांटेस्टेंट्स के छूटे पसीने, क्रिकेट ग्राउंड को याद कर भावुक हुए श्रीसंत
बिग बॉस सीजन 12 की पहली नॉमिनेशन प्रर्किया शुरू की गई जिसमें कांटेस्टेंट्स ने वोटिंग की
बिग बॉस सीजन 12 के तीसरे एपिसोड से ही यहां नॉमिनेशन की प्रर्किया शुरू कर दी गई. यहां तीसरे दिन पर कांटेस्टेंट्स के दिन की शुरुआत ‘रायता फैल गया’ से हुई. शो को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और इसलिए ऐसे में घर में सभी प्रतिभागी आपस में मेल मिलाप करते दिखे. बात करें सीजन के पहले नॉमिनेशन प्रक्रिया की तो यहां सिंगल्स को किसी एक जोड़ी को नॉमिनेट करना तो वहीं जोड़ियों की घर में मौजूद सिंगल्स को वोट करना था.
करणवीर बोहरा ने शांत कराया श्रीसंत का गुस्सा
जैसे कि हमने देखा सोमी खान और सबा खान का श्रीसंत के साथ विवाद हुआ. श्रीसंथ ने सोमी की परवरिश पर सवाल उठा दिए थे जिसके बाद वो रोने लगीं. इसके बाद श्रीसंत गुस्सा होकर अपना माइक निकालने लगते हैं और घर के एग्जिट डोर की तरफ चल पड़ते हैं. ऐसे में सभी घर वाले श्रीसंत को समझाते हैं और विवाद सुलझाने के लिए कहते हैं. यहां करणवीर बोहरा बड़ी मुश्किल से श्रीसंत को मनाकर उनका गुस्सा शांत करते हैं. करणवीर श्रीसंत और खान बहनों के बीच सुलह भी कराते हैं.
दीपक ठाकुर ने साधा सबा पर निशाना
दीपक ठाकुर यहां सबा खान पर टिपण्णी करते हैं और उनपर कटाक्ष करते से भी चूंकते हैं. क्रीती वर्मा, दीपक की बात पर हामी भर्ती हैं लेकिन सोमी खान उनकी साड़ी बताएं सुन लेती हैं. फिर निर्मल सिंह और अनूप जलोटा दीपक को उनके बयान के लिए आड़े हाथ लेते हैं और उन्हें इस तरह की टिपण्णी करने से बचने के लिए कहते हैं. वो दीपक से कहते हैं कि अब उन्हें विवाद में तड़का नहीं लगाना चाहिए. बाद में दीपक ठाकुर अपनी मजेदार इंग्लिश से सभी का मनोरंजन करते हैं.
घर में शुरू हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया
सिंगल्स ने मिलकर तीन जोड़ियों को नॉमिनेट किया. यहां पर सिंगल्स ने रोशमी बनिक, क्रीती वर्मा, सोमी खान, सबा खान, शिवाशिश मिश्रा और सौरभ पटेल को नॉमिनेट किया. बिग बॉस इन नॉमिनेटेड जोड़ियों को आदेश देते हैं कि उन्हें सिंगल्स को नॉमिनेट करना है. इसके बाद दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोड़े की नॉमिनेट किया जाता है.
नॉमिनेशन प्रक्रिया से परेशान हुए घरवाले
घर में पहली नॉमिनेशन में ही कांटेस्टेंट्स के पसीने छुट गए. क्रीती वर्मा चिंतित हैं कि उन्हें नॉमिनेट किया गया. दूसरी तरफ करणवीर सबा को गुस्सैल बर्ताव को लेकर समझाते हैं.
एक तरफ श्रीसंत भी क्रिकेट ग्राउंड को याद करके भावुक हो उठते हैं. वो खुलासा करते हैं कि वो दुनिया के किसी भी क्रिकेट ग्राउंड में नहीं जा सकते हैं. घर एमिन शिवाशिश मिश्रा किसी भी तरह की कोशिश करने स इनकार करते हुए अपने सख्त मिजाजी पर अड़े रहते हैं. लेकिन सौरभ पटेल उन्हें समझाते हैं,
अंत में क्रीती उर्वशी वाणी से बाथरूम से आ रही बदबू के बारे में पूछती हैं जिसपर उर्वशी को ठेस पहुंचती है और वो रोने लगती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

