Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा के दीवाने बन मधुरिमा को जला रहें हैं विशाल आदित्य सिंह? कहा- उर्दू की तरह खूबसूरत हो
माहिरा और विशाल के बीच इस तरह के पल देखना थोड़ा हैरान करने जैसा है. अब विशाल का ये रूप मधुरिमा की एंट्री के कारण है या फिर विशाल के अंदर कोई और खिंचड़ी पक रही है?
बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में आए नए सदस्यों में से एक हैं मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) . ये वहीं मधुरिमा है जिनके साथ विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) के प्यार और फिर तकरार की खबरों ने छोटे परदे पर खूब सुर्खियां बनाई. ऐसे में अब ये जोड़ा अब बिग बॉस के घर में मौजूद है. मधुरिमा की एंट्री के बाद से विशाल आदित्य सिंह काफी हैरान नजर आए. लेकिन लगता है कि विशाल अब घर में अपना ट्रैक बदल रहे हैं. क्योंकि बिग बॉस के नए प्रोमो में माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के साथ फ़्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. जबकि मधुरिमा इन्हें मुस्कुराते हुए देख रही हैं. दरअसल विशाल को घर में आए एक महीने के करीब हो चला है. लेकिन माहिरा के साथ फ़्लर्ट करते हुए उन्हें पहली बार देखा जा रहा हैं. इसलिए माना जा रहा है कि ये मधुरिमा का असर है.
इस वीडियो में विशाल माहिरा की खूबसूरती में एक से बढ़कर एक कसीदे पढ़ रहे हैं तो वहीं माहिरा भी उनकी तारीफों को सुन मुस्कुराती दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो तो विशाल की मनमर्जियां भी पूरी करती दिखाई दे रही हैं. तो वहीं विशाल माहिरा के माथे पर लगी बिंदी को देख उनकी खूबसूरती की तुलना उर्दू से करते हैं.
वैसे बिग बॉस के घर में ऐसे प्यार भरे छोटे छोटे पल पहले भी देखने को मिलते रहे हैं फिर चाहे वो सिद्धार्थ और रश्मि के बीच हो या असीम और हिमांशी के. लेकिन माहिरा और विशाल के बीच इस तरह के पल देखना थोड़ा हैरान करने जैसा है. अब विशाल का ये रूप मधुरिमा की एंट्री के कारण है या फिर विशाल के अंदर कोई और खिंचड़ी पक रही है इसका पता आने वाले समय में लग ही जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

