टीवी

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बेड पर सोई आरती सिंह तो जल उठी शहनाज गिल, क्या शुरू हो रही है नई प्रेम कहानी

बिग बॉस हाउस में अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच अब नई कहानी दिखाई दे रही हैं. क्या सचमुच ये दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग गए हैं?

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बेड पर सोई आरती सिंह तो जल उठी शहनाज गिल, क्या शुरू हो रही है नई प्रेम कहानी
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में इस समय सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच चल रही लड़ाई ही सभी की जुबान पर छाई हुई हैं. दो दोस्तों के बीच चल रही ये जंग देख हर कोई हैरान है. लेकिन घर में चल रहे हैं इस हंगामे के बीच प्यार के नए फूल भी खिलते हुए दिखाई दे रहे हैं. हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की. सिद्धार्थ और असीम के बीच चल रही इस लड़ाई में शहनाज गिल पूरी तरह से सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खड़ी दिखाई दे रही है. लेकिन कल के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने बाद कहा जा सकता है कि दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर होता जा रहा है.

दरअसल बिग बॉस में कल के एपिसोड में असीम और सिद्धार्थ के बीच हुई लड़ाई के बाद सिद्धार्थ सुबह जब शहनाज के पास जाते हैं. तो दोनों के बीच बेहद ही क्यूट अंदाज में साइन लैंग्वेज में बात करते हुए देखा गया. जहां शहनाज सिद्धार्थ को खुद से दूर रहने के लिए कह रही थी जबकि सिद्धार्थ उसे मानने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में सिद्धार्थ शहनाज से ऐसा करने का कारण पूछते है तो वो बताती है कि बीती रात आरती सिद्धार्थ के साथ बेड पर सो गई थी जिससे उन्हें जलन हुई हैं.

आपको बता दे कि घर के बीच चल रह ये इस झगड़े के बीच तरह खट्टे मीठे अनुभव दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. लेकिन सिद्धार्थ और शहनाज के बीच शुरू हुई इस नई कहानी में सचमुच कोई फ़साना है या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा. वैसे कुछ दिन पहले सिद्धार्थ शुक्ला को माहिरा शर्मा के साथ भी फ़्लर्ट करते हुए देखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2019 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).