Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते पर बोलीं शहनाज गिल, कहा- मुझे मीडिया में ऐसा फेम नहीं चाहिए
'बिगबॉस 13' की प्रतिभागी शहनाज गिल के आंसू तब निकल पड़े जब उनसे मीडिया ने रियलिटी शो में उनके प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला से उनकी दोस्ती के बारे में पूछा. टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट इंडिया टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रोमो क्लिप में देखा जा सकता है कि घर की प्रतिभागी माहिरा शर्मा की शहनाज को 'गंद' कहने को लेकर आलोचना की जाती है.
'बिगबॉस 13' (Bigg Boss 13) की प्रतिभागी शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के आंसू तब निकल पड़े जब उनसे मीडिया ने रियलिटी शो में उनके प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से उनकी दोस्ती के बारे में पूछा. टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट इंडिया टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रोमो क्लिप में देखा जा सकता है कि घर की प्रतिभागी माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) की शहनाज को 'गंद' कहने को लेकर आलोचना की जाती है. ऐसे में माहिरा को आगे कहते सुना जाता है कि शहनाज ने एक बार उनसे कहा था कि, "तू क्या है, तेरा लेवल क्या है."
शहनाज से पूछा जाता है कि वह दावा करती हैं कि वह सिद्धार्थ से भावुक तौर पर जुड़ी हैं, लेकिन फिर बाद में वह सिद्धार्थ के दुश्मन ग्रुप के साथ जाकर बैठती हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह के बाद सलमान खान के शो से एविक्ट होंगी ये कंटेस्टेंट, सुनकर लग सकता है झटका
वहीं उनकी और सिद्धार्थ की दोस्ती को लेकर जब सवाल उठाया गया और पूछा गया कि क्या यह सिर्फ गेम के लिए हैं, जिसे वह मान लेती हैं. इसके बाद सिद्धार्थ उनसे बहस करने लगते हैं.
इसके बाद शहनाज और सिद्धार्थ को बाथरुम में लड़ते हुए देखा जाता है और शहनाज को रश्मि देसाई से बात करते देखा जाता है. शहनाज रश्मि से कहती हैं, "ऐसा फेम नहीं चाहिए मीडिया में."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

