Bigg Boss 13: क्या शुरू होने जा रही है सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मी देसाई की लव स्टोरी, दिलों का खेल हुआ शुरू
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने शो दिल से दिल तक में साथ काम किया था. शो शुरू होने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा शुरू हो गई थी. लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ा तो इनके प्यार की कहानी में खटास लगनी शुरू हो गई.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की शुरुआत हो चुकी हैं. शो के अंदर पहले ही दिन ही काफी ड्रामा होता दिखाई दिया है. एक तरफ जहां कंटेस्टेंटस एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दिए हैं वहीं दूसरे दिन भी शो में काफी तमाशा देखने को मिलने जा रहा हैं. शो में एक तरफ जहां सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) के बीच खाने के टेबल पर जुबानी लड़ाई देखने को मिलेगी. लेकिन इन सबके बीच लगता है बिग बॉस के घर में प्यार की हवाएं चलने लगी है. हम बात कर रहे हैं रश्मि देसाई (Rashmi Desai) की जो अब सिद्धार्थ शुक्ला से दोबारा बात शुरू करने की तैयारी में हैं.
दरअसल रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने शो दिल से दिल तक में साथ काम किया था. शो शुरू होने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा शुरू हो गई थी. लेकिन जैसे जैसे शो आगे बढ़ा तो इनके प्यार की कहानी में खटास लगनी शुरू हो गई. एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच झगडे की चर्चा होनी शुरू हो गई थी. लेकिन बिग बॉस के घर में अब इनके बीच बदलाव की लहर देखने को मिल रही हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13: पहले ही दिन ही अमीषा पटेल ने दिया ऐसा टास्क, कई कंटेस्टेंटस को उतारने पड़ गए कपड़े
वीडियो में साफ देखा जा सकता है की रश्मि एक बार फिर सिद्धार्थ के साथ बातचीत शुरू करने की बातें कह रही हैं. तो वहीं पारस छाबरा भी उन्हें इस चीज के लिए एंकरेज करते दिखाई दे रहे हैं.
ऐसे में देखना होगा कि क्या पुरानी बातें भुलाकार आने वाले समय में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला अपने रिश्ते की नई शुरुआत करते हैं?
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

