Bigg Boss 13 Preview Day 9: आज रात घर में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच होगा घमासान तो शहनाज गिल देंगी डर के साथ मस्ती का डोज
रोटी को लेकर उठी लड़ाई औकात पर जा पहुंची. सिद्धार्थ जहां गुस्से में हद में रहने और औकात में रहने की बात करते है तो दूसरी तरफ रश्मि को भी गुस्सा आ जाता है. सिद्धार्थ को वार्निंग देते हुए कहती है कि औकात की बात नहीं करना वो तुझसे ज्यादा है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में हर नए दिन के साथ नया ड्रामा देखने को मिल रहा हैं. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे लोग अपने असली रूप में आ रहे हैं. दरअसल इस घर में अपने बहुत देर तक कोई भी मुखौटा पहने हुए नहीं रख सकता है. आज बिग बॉस में एक बार फिर काफी तमाशा देखने को मिल रहा है. दरअसल कल तक जिस सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) के बीच नजदीकियों की चर्चा हो रही थी आज वही एक दूसरे की औकात दिखाने में जुट गए हैं. दरअसल किचन एरिया में रोटी को लेकर सिद्धार्थ और रश्मि देसाई के बीच बहस देखी गई.
रोटी को लेकर उठी लड़ाई औकात पर जा पहुंची. सिद्धार्थ जहां गुस्से में हद में रहने और औकात में रहने की बात करते है तो दूसरी तरफ रश्मि को भी गुस्सा आ जाता है. सिद्धार्थ को वार्निंग देते हुए कहती है कि औकात की बात नहीं करना वो तुझसे ज्यादा है.
तो वहीं दूसरी तरफ घर में एक बार फिर क्वीन टास्क (Queen Task) होने जा रहा है. जिसमें सिद्धार्थ और अबू मलिक शहनाज को क्वीन बनाने का फैसला करते हैं. लेकिन दूसरी तरफ पारस छाबड़ा लड़कों के मंसूबो पर पानी फेरने की बात करता हैं.
लेकिन असली मजा रात में होगा जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कोयना मित्रा (Koena Mitra) की नकल करते हुए लोगों डराती हैं. जिसके देखकर पूरा घर लोटपोट हो जाता है. हालांकि कोयना को जब इस बात का पता चलेगा तो उनका रिएक्शन कैसा होगा ये देखना दिलचस्प होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2019 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

