Bigg Boss 13: गुस्साए सिद्धार्थ शुक्ला ने असीम रियाज को दिया धक्का, क्या बची रहेगी दोनों की दोस्ती?
आज के एपिसोड में नाराज असीम रियाज टास्क हारने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को जिम्मेदार बताते है. जिससे सिद्धार्थ शुक्ला भी अपसेट हो जाते हैं.
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और असीम रियाज (Asim Riaz) के बीच शुरू हुई बहस अब नए मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही हैं. घर में हुए टास्क में हार का ठीकरा जहां असीम ने सिद्धार्थ शुक्ला पर फोड़ा है वहीं सिद्धार्थ ने भी गुस्से में असीम से धक्कामुक्की की है. दोनों के बीच हुई इस नई लड़ाई के बाद अब इनकी दोस्ती टूटती दिखाई दे रही हैं. दरअसल बिग बॉस (Bigg Boss 13) में हुए नए कैप्टन के टास्क में असीम रियाज, अरहान और विशाल सिंह राक्षस बने थे. लेकिन टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की पूरी टीम का फोकस विशाल को आसनी से बाहर निकलने देने पर था. जिससे रश्मि की टीम ने असीम की गुफा को पूरी तरह पैक कर दिया जिस कारण पूरे टास्क में एक बार भी बाहर नहीं निकल सके. जिसके कारण असीम हार जाते हैं.
आज के एपिसोड में नाराज असीम रियाज टास्क हारने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को जिम्मेदार बताते है. जिससे सिद्धार्थ शुक्ला भी अपसेट हो जाते हैं और असीम से बात करना बंद कर देते हैं. जिसके बाद असीम घर में अकेले काम करने से मना कर देते है और सिद्धार्थ को भी अपना काम करने पर जोर देते हैं. जिसके कारण दोनों के बीच बहस होती दिखाई देगी. इसी दौरान गुस्साए सिद्धार्थ शुक्ला असीम को धक्का दे देते हैं.
ऐसे में साफ है कि घर के इस पॉपुलर जोड़ी का टूटना अब लगभग तय हो चुका है. अगर ऐसा होता है तो आनेवाले समय इनके बीच की ये लड़ाई किस मोड़ पर जाएगी ये देखना भी बेहद दिलचस्प होगा. वैसे बता दे कि आज के एपिसोड में नए कैप्टन के लिए नॉमिनेट सभी सदस्यों को सोता देखा देख बिग बॉस भड़क जाते है और सभी फटकार लगाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

