Bigg Boss 13 Day 28 Highlights: जज बन फराह खान ने घर वालों के आपसी झगड़ों पर की सुनवाई
सोमवार को घर के अंदर एक अदालत लगी जहां फराह खान जज बनकर पहुंची और घर वालों के बीच चल रहे झगड़ों पर सुनवाई करती दिखाई दी.
वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) ने जमकर घरवालों की क्लास लगाईं थी. घर में हो रहे झगड़ों के चलते सलमान पहली बार सीजन में काफी भडके हुए दिखाई दिए. तो वहीं सलमान के गुस्से से कई घर वाले खुश नहीं दिखाई दिए. उन्हें लगा कि वो सलमान के सामने अपनी पूरी बात नहीं कह पाए. ऐसे में सोमवार को घर के अंदर एक अदालत लगी जहां फराह खान जज बनकर पहुंची और घर वालों के बीच चल रहे झगड़ों पर सुनवाई करती दिखाई दी.
रश्मि देसाई और असीम रियाज के बीच हुई कहासुनी
वीकेंड का वार के बाद घर में कई सदस्य आपस में इसकी चर्चा करते दिखाई दिए. शहनाज गिल, शेफाली बग्गा और सिद्धार्थ डे एक साथ अपने मतभेद दूर करते दिखाई दिए. लेकिन दूसरी तरफ असीम रियाज और रश्मि देसाई के बीच एक बार फिर कहासुनी देखने को मिलती हैं. रश्मि असीम के काम पर सवाल खड़ा करती है जिससे असीम भी उनके किचन में काम पर उंगली उठाते हैं.
BB की अदालत में फराह खान बनी जज
सोमवार को बिग बॉस ने घर में एक अदालत लगाईं. जहां घरवालो को 2 टीम में बांटा गया. एक तरफ सिद्धार्थ शुक्ला की टीम तो दूसरी तरफ रश्मि देसाई टीम. दोनों ही टीम के वकील सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि को बनाया गया. जहां इन्हें अपने विपक्षी टीम पर आरोप लगा कर केस जितना है. इस टास्क में बतौर जज बनकर फराह खान पहुंची.
रश्मि ने जीता पहला केस
रश्मि देसाई ने टास्क के दौरान असीम के गुस्से पर सवाल खड़ा किया. चायपत्ती के लिए घर में चीजें इधर उधर फेंकने और लड़ाई करने के असीम के बर्ताव पर जमकर हुई बहस के बाद फराह रश्मि के पक्ष में पहला केस सुनाती है और असीम को गलत बताती है .
रश्मि सिद्धार्थ शुक्ला पर लगाती है आरोप लेकिन फैसला सिद्धार्थ के पक्ष
दूसरे केस में रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ला पर टास्क के दौरान ज्यादा आक्रामक होने का आरोप लगाती है. इसके साथ ही कहती है कि उनकी वजह से लोग घर में डरते हैं. इस सुनवाई के दौरान रश्मि और सिद्धार्थ के बीच जमकर बहस होती है लेकिन फराह ये फैसला सिद्धार्थ के पक्ष में सुनाती है और कहती है कि सिद्धार्थ की कारण घर में किसी को डरने की जरूरत नहीं हैं.
सिद्धार्थ शुक्ला ने लगाया रश्मि पर फेक होने का आरोप
सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि पर फेक होने आरोप लगाते और उनके इमोशन पर सवाल उठाते है. जिससे माहौल थोडा टेन्स हो जाता है. तो वहीं फराह खान इस केस को रद्द कर देती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2019 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

