टीवी

बिग बॉस 12 विनर बन सकता है ये कंटेस्टेंट, इस सेलेब ने ट्विटर पर किया खुलासा, ट्वीट Viral

सलमान खान का टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' के विनर की घोषणा आज कर दी जाएगी

बिग बॉस 12 विनर बन सकता है ये कंटेस्टेंट, इस सेलेब ने ट्विटर पर किया खुलासा, ट्वीट Viral
श्रीसंत, दीपिका कक्कड़ और दीपक ठाकुर (Photo Credits: Still)

कलर्स टीवी (Colors TV) के पोपुलर टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' (Bigg Boss Season 12) के विनर की घोषणा कुछ ही देर में कर दी जाएगी. शो के होस्ट सलमान खान खुद इसके विजेता को विनिंग ट्रॉफी से नवाजेंगे. ऐसे में सभी की निगाहें इस शो के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हुई हैं. सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से इसके विनर को लेकर प्रेडिक्शन भी शुरू हो चला है. सभी लोग अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहते हैं. ऐसे में इस शो के सीजन 4 में नजर आ चुकी डॉली बिंद्रा (Dolly Bindra) ने भी ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके चलते अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. डॉली ने रिवील किया कि इस साल कौन हो सकता है 'बिग बॉस सीजन 12' (Bigg Boss Season 12 winner) का विनर.

डॉली ने एक ट्वीट में बताया कि इस शो से करणवीर बोहरा ( Karanvir Bohra) और रोमिल चौधरी (Romil Chaudhary) को बेघर कर दिया जाएगा. इसके बाद बचेंगे दीपक ठाकुर (Deepak Thakur), दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) और श्रीसंत (Sreesanth). डॉली ने कहा कि दीपक यहां तीसरे रनर अप बन जाएंगे और इसके बाद भाई-बहन (दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत) की जोड़ी में से कोई एक विजेता बनेगा. डॉली ने कहा इस तरह से इस शो का दुखद अंत हो जाएगा.

डॉली बिंद्रा द्वारा किया हुआ ट्वीट (Photo Credits: Twitter)

डॉली के इस ट्वीट के कुछ ही समय बिग बॉस को लेकर एक्सक्लूसिव खबरें देने के लिए पोपुलर ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने भी ट्वीट करके दावा किया कि करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी शो से बाहर हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस ग्रैंड फिनाले से पहले सलमान खान दोस्त शाहरुख खान के साथ देख रहे हैं ‘करण अर्जुन’, देखें Video

अब ऐसे में डॉली का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसे लेकर फैंस के बीच चर्चा भी जोर पर है. इस पूरे माहोल को देखते हुए अब कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका और श्रीसंत के बीच, दोनों में एक कोई एक 'बिग बॉस सीजन 12' का विनर होगा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 12 Grand Finale : इस सेलेब्रिटी ने सलमान खान के साथ किया रोमांस, भाईजान बोले- मैं भी तुमसे प्यार करता हूं

खैर अब बस कुछ ही घंटों की बात है जिसके बाद सलमान शो के विनर की घोषणा सभी के सामने करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).