टीवी

Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे हुईं घर से बेघर, श्रीसंत को लेकर जताई नाराजगी, दी ये सलाह

नेहा पेंडसे 'बिग बॉस 12' के घर से बेघर हो गई हैं. घर से बाहर आने के बाद उन्होंने श्रीसंत पर अपना क्रोध व्यक्त करते हुए ये बयान दिया है

Bigg Boss 12: नेहा पेंडसे हुईं घर से बेघर, श्रीसंत को लेकर जताई नाराजगी, दी ये सलाह
नेहा पेंडसे (Photo Credits: Facebook)

नेहा पेंडसे अब 'बिग बॉस 12' के घर से बेघर हो गई हैं. रविवार को हुई एविक्शन प्रक्रिया में नेहा को एविक्ट कर दिया गया. देखा जाए तो जब शो की शुरुआत हुई तो नेहा को यहां पर सबसे दमदार कांटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा था. यहां पर नेहा, श्रीसंत और करणवीर बोहरा को बिग बॉस द्वारा नोमिनेट किया गया था. दरअसल, कालकोठरी टास्क को हल्के में लेने के चलते बिग बॉस ने इन्हें नॉमिनेशन के घेरे में रख दिया. इसके बाद श्रीसंत, अनूप जलोटा का साथ देते हुए सीक्रेट रूम में जा पहुंचे.

बिग बॉस ने नेहा और करणवीर के खिलाफ वोटिंग लाइन्स शुरू कर दी जिसके बाद नेहा को यहां से बेघर होना पड़ा. अब घर से बाहर आने के बाद नेहा ने मीडिया के साथ इस शो को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं. स्पॉटबॉय से हुई बातचीत में नेहा ने कहा कि यहां पर उन्होंने किसी भी तरह की स्ट्रेटेजी का इस्तमाल नहीं किया वरना वो इतनी जल्दी एविक्ट नहीं होती. नेहा ने ये भी कहा कि वो अब भी इस शो में रहने के योग्य हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर करणवीर और नेहा को सीक्रेट रूम में रहने का मौका दिया गया तो उनके साथ ऐसा क्यों नहीं किया गया?

बता दें कि नेहा यहां श्रीसंत को लेकर भी काफी नाराज नजर आईं. उन्होंने कहा, "श्रीसंत को तो मुझसे तबसे नाराजगी है जबसे मैंने उन्हें टास्क में मेंटल स्ट्रेंथ न होने का टैग दिया था. उसके बाद उन्होंने दीपिका कक्कड़ से कहा कि उन्हें मेरे बारे में पर्सनल बातें पता हैं और अगर उन्होंने अपना मुहं खोल दिया तो मैं रोने लगूंगी. मैं नहीं जानती वो किस बारे में बात कर रहे थे. लेकिन अगर एक इंसान कहता है कि वो महिलाओं की इज्जत करता है और फिर इस तरही की बातें करता है तो ये बेहद गलत है. उसके अलावा उसे मुझसे क्या प्रॉब्लम थी, मैं नहीं जानती. वैसे भी हम अच्छे दोस्त नहीं थे. मैं उस ग्रुप में सिर्फ दीपिका और करणवीर की वजह से थी. पहले दिन से ही मुझे उनका रवैया पसंद नहीं था. जिस तरह से करण और दीपिका उसे मनाते थे, ये बात भी मुझे मंजूर नहीं थी."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2018 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).