टीवी

Bigg Boss 12 Updates: जोड़ियों पर फूटा दीपिका का गुस्सा, ले रही हैं सिंगल्स का बदला, देखें वीडियो

बिग बॉस सीजन 12 के आनेवाले एपिसोड में सिंगल्स और जोड़ियों के बीच बढ़ेगा विवाद और ड्रामा

Bigg Boss 12 Updates: जोड़ियों पर फूटा दीपिका का गुस्सा, ले रही हैं सिंगल्स का बदला, देखें वीडियो
बिग बॉस सीजन 12

बिग बॉस सीजन 12 का अगला एपिसोड दर्शकों के लिए हैरान कर देने वाला होगा. यहां बिग बॉस द्वारा दिए गए लक्जरी बजट टास्क के चलते सिंगल्स और जोड़ियों के बीच घमासान होगा. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि किस तरह से ‘समुद्री लूटेरे’ टास्क को जीतने के लिए जोड़ियों ने सेलेब्रिटी कांटेस्टेंट्स पर धावा बोला और उन्हें गोल्डन रिंग देने पर मजबूर कर दिया.

अब इसके आनेवाले एपिसोड में हम देखेंगे कि दीपिका कक्कड़ जोड़ियों से सिंगल्स का बदला लेने को तैयार हैं. वीडियो में देखा गया मानों उनपर खून सवार है और वो जोड़ियों को बख्शने के बिलकुल भी मूड में नहीं हैं.

इसी बीच सबा खान और सोमी खान दीपिका को ‘घटिया’ कह देती हैं. टास्क को पूरा करने में घरवालों के बीच इस कदर तनाव पैदा होता है जो किसी बड़े विवाद के संकेत देता है. आप खुद ही देखिए ये वीडियो.

लेकिन कौन जीतेगा ये लक्जरी बजट टास्क? ये तो आनेवाला वक्त ही बता पाएगा. बिग बॉस से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).