Bigg Boss 12: उर्वशी वाणी की खातिर दीपक ठाकुर ने करवाया मुंडन, पूरा किया करणवीर बोहरा का दिया चैलेंज
सलमान खान का टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' के आनेवाले एपिसोड में दीपक ठाकुर और करणवीर बोहरा के बीच होगा ये फैसला
बिग बॉस हाउस में नॉमिनेशन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है. ऐसे में इस बार खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को स्पेशल नॉमिनेशन टास्क सौंपा है. इसके तहत हमने देखा था कि पिछली बार दीपिका कक्कड़ ने अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को बंदी बनाया. अब शो पर सिंगल के रूप में नजर आनेवाले करणवीर बोहरा यहां पर उर्वशी वाणी और दीपक ठाकुर की जोड़ी पर प्रहार करते नजर आएंगे.
देखा गया कि करणवीर ने उर्वशी को कैद करते हुए दीपक को चैलेंज किया कि उन्हें अपने सर और शरीर के अन्य हिस्सों के बालों को शेव करना होगा. इसके बाद ही वो उर्वशी को आजाद करेंगे. खास बात ये है कि जब करणवीर दीपक को ऐसा करने को कहते हैं तो दीपक बिना किसी हिचकिचाहट के कहते हैं कि बाल वो उतारेंगे या उन्हें खुद उतारना होगा.
इसपर करणवीर कहते हैं ये काम उन्हें सबके सामने और खुद ही करना होगा.
इसके बाद दीपक अपना टास्क पूरा करने के लिए चुपचाप अपने बाल मुंडवा देते हैं. बता दें कि इस टास्क को पूरा करने के लिए दीपिका कक्कड़ ने भी जसलीन को चैलेंज करते हुए कहा कि उन्हें अपने सारे कपड़े और मेकअप का सामान उन्हें देना होगा.
तभी ही वो अनूप को आजाद करेंगे लेकिन जसलीन ऐसा नहीं करती हैं. इस बात से नाराज होकर अनूप अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन से ब्रेकअप का ऐलान भी कर देते हैं. अब शो के आनेवाले एपिसोड में क्या होगा? ये देखना भी बेहद इंटरेस्टिंग होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

