मनोरंजन

भोजपुरी सुपरस्टार Ritesh Pandey का नया गाना ‘Gaali Si Lagti Hai’ है बेहद ही धमाकेदार, वीडियो देख आप भी झूम उठेंगे

रितेश इस गाने में हमेशा की धमाल मचाते दिखाई दे रहें हैं. रितेश पांडे का ये गाना देखने के बाद फैंस भी जमकर एन्जॉय कर रहें हैं. रितेश ने इस गाने की क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

भोजपुरी सुपरस्टार Ritesh Pandey का नया गाना ‘Gaali Si Lagti Hai’ है बेहद ही धमाकेदार, वीडियो देख आप भी झूम उठेंगे
रितेश पांडे का नया गाना (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी सिनेमा के सिंगर और एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) की लोगों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. यही कारण है कि रितेश पांडे जब भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करते हैं वो झट से वायरल हो जाता है. ऐसे में अब रितेश पांडे का नया गाना गाली से लगती है रिलीज हो चुका है. जिसमें रितेश का दम देखने को मिल रहा है.

दरअसल इस गाने में रितेश पांडे का दम देखने को मिल रहा है. हालांकि इस बार रितेश भोजपुरी गाने की बजाए हिंदी गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान रितेश का अंदाज पूरा कव्वाली अंदाज में दिखाई दे रहा है. इस गाने को महज कुछ ही घंटे में 50 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं.

इस गाने को रितेश पांडे ने खुद ही गाया है. जबकि लिरिक्स लिखे हैं आलम दिलशाद ने. तो वहीं म्यूजिक दिया है विनय विनायक ने. रितेश इस गाने में हमेशा की धमाल मचाते दिखाई दे रहें हैं. रितेश पांडे का ये गाना देखने के बाद फैंस भी जमकर एन्जॉय कर रहें हैं. रितेश ने इस गाने की क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.  रितेश के इस पोस्ट को जमकर पसंद किया जा रहा है.

रितेश पांडे ने बेहद ही कम समय में पहचान को इंडस्ट्री में पुख्ता किया है. उन्होंने पिछले कुछ समय कई सुपरहॉट गाने दिए हैं. जिसमें पांडे जी का बेटा हूं और हेलो कौन ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).