Bhojpuri Songs: बारिश के मौसम में आग लगा रहे ये भोजपुरी गाने, देखें पूरी लिस्ट (Watch Video)
बारिश का मौसम आ चुका है और ऐसे मौसम में कुछ गरमागरम भोजपुरी गाने सुनने का मजा ही कुछ और होता है. तो फिर देर किस बात की? हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही भोजपुरी गाने जो इस बारिश के मौसम में आपका मूड बना देंगे.
Bhojpuri Songs: बारिश का मौसम आ चुका है और ऐसे मौसम में कुछ गरमागरम भोजपुरी गाने सुनने का मजा ही कुछ और होता है. तो फिर देर किस बात की? हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही भोजपुरी गाने जो इस बारिश के मौसम में आपका मूड बना देंगे. ये गाने यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करते रहते हैं.
भीगी भीगी रात के बहाने आजा
बारिश के मौसम में आपको ये गाना जरूर पसंद आएगा. गाने के बोल हैं 'भीगी भीगी रात के बहाने आजा'. गाने को गाया है खुशबू जैन ने और लिरिक्स सुबीर सिन्हा ने दिए हैं. ये गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. गाने में काफी बोल्ड सीन्स दिए गए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिल धक-धक करने लग जाएगा.
खोला ये राजाजी ब्लाउज के बटन
इस होश उड़ा देने वाले स्टीमी गाने में अक्षरा सिंह और अनिल सम्राट दिखाई दिए हैं. गाने को इंदु सोनाली ने गाया है. वहीं लिरिक्स की बात करें तो बिनय बिहारी ने दिया है. यह गाना यूट्यूब पर पिछले 7 सालों से आग लगा रहा है.
प्यार कहे बनाया राम ने
इस आग लगा देने वाले भोजपुरी गाने में Mayur Kumar और Shreya की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने मिली है. गाने को खुश्बू जैन ने गाया है. साथ ही सुबीर सिन्हा ने लिरिक्स लिखे हैं. इस गाना अर्जुन फिल्म में फिल्माया गया था. यूट्यूब पर लोग इस गाने को बारिश के मौसम में खासा एंजॉय करते हैं.
यह तो बस शुरुआत है, भोजपुरी में ऐसे और भी कई गाने हैं जो बारिश के मौसम में आपके मूड को बना सकते हैं. तो अपनी प्लेलिस्ट तैयार करें और इन गानों पर झूमने के लिए तैयार रहें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

