मनोरंजन

Bhojpuri Song 2025: पवन सिंहका नया गाना ‘Ghaghari’ रिलीज होते ही हुआ सुपरहिट, Shweta Sharma संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री (Watch Video)

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने एक बार फिर अपने फैंस को धमाकेदार तोहफा दिया है. उनका नया गाना ‘घाघरी’ (Ghaghari) आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है.

Bhojpuri Song 2025: पवन सिंहका नया गाना ‘Ghaghari’ रिलीज होते ही हुआ सुपरहिट, Shweta Sharma संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री (Watch Video)
Bhojpuri Song 2025, T-Series Hamaar Bhojpuri (Photo Credits: Youtube)

Bhojpuri Song 2025: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने एक बार फिर अपने फैंस को धमाकेदार तोहफा दिया है. उनका नया गाना ‘घाघरी’ (Ghaghari) आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. गाने में उनके साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता शर्मा (Shweta Sharma) नजर आ रही हैं और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है. टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह सॉन्ग चंद घंटों में ही वायरल हो गया है. गाने को अब तक 1.4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 46 हजार से ज्यादा लाइक्स के साथ यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है. गाने को खुद पवन सिंह और शिल्पी राज ने आवाज दी है. Top 5 Bhojpuri songs of 2025: भोजपुरी के टॉप 5 गाने जिन्होंने 2025 की शुरुआत में मचाया धमाल, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का दिखा जलवा (Watch Video)

वीडियो में जबरदस्त सेटअप, डांसिंग बीट्स, रंग-बिरंगी लाइट्स और धमाकेदार कोरियोग्राफी ने गाने को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है. श्वेता शर्मा का ग्लैमरस लुक और पवन सिंह का चार्म, दोनों ने गाने में जान फूंक दी है.

'घाघरी गाना':

फैंस ने लुटाया प्यार

गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. कोई पवन सिंह को ‘Viral King’ कह रहा है तो कोई श्वेता शर्मा की अदाओं की तारीफ करता नहीं थक रहा. इस जोड़ी की कैमिस्ट्री और एनर्जी वाकई दर्शकों का दिल जीत रही है.

घाघरी बना ब्लॉकबस्टर

‘घाघरी’ ना सिर्फ एक रोमांटिक नंबर है बल्कि इसका कैची म्यूजिक और एंटरटेनिंग वीडियो इसे भोजपुरी के टॉप चार्ट्स पर ले जाने को तैयार है. अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा, तो आप वाकई एक धमाकेदार एंटरटेनमेंट से चूक रहे हैं!

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).