Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का बोल्ड गाना ओठ लाली में रोटी बोर के हुआ वायरल, 9 करोड़ से अधिक बार देखा गया
इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों ही अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. पवन सिंह जहां अक्षरा को छेड़ते दिखाई दे रहे हैं वहीं अक्षरा भी उन्हें खूब सता रही हैं.
भोजपुरी सिनेमा के सबसे हिट जोड़ियों में से एक पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जब भी साथ आते हैं परदे पर कमाल कर जाते हैं. दोनों की जोड़ी को साथ देखने के लिए दर्शक काफी उतावले रहते हैं. दोनों की केमिस्ट्री फिल्म से लेकर गानों तक में काफी दिखाई देती हैं यही वजह है दोनों के गाने आए दिन वायरल होते रहते हैं. पवन सिंह और अक्षरा का ऐसा ही एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लोग जमकर देख रहे हैं. ये गाना फिल्म त्रिदेव का ओठलाली में रोटी बोर के.
इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों ही अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. पवन सिंह जहां अक्षरा को छेड़ते दिखाई दे रहे हैं वहीं अक्षरा भी उन्हें खूब सता रही हैं. दोनों का ये गाना बेहद हो रोमांटिक है. जबकि गाने के डांस स्टेप भी दोनों पर काफी शूट हो रहे हैं. आप भी देखिए दोनों का ये बोल्ड गाना.
इस गाने को अब तक 9 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है. इस गाने को गाया है खुद पवन सिंह ने जबकि लिरिक्स लिखे हैं मनोज मतलबी ने. आज के वक़्त में भले ही पवन सिंह और अक्षरा सिंह की आपस में ना बनती हो लेकिन इस जोड़ी के चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

