मनोरंजन

Bhojpuri Holi Song: समर सिंह का होली गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, देखे Video

इस गाने में समर सिंह हीरोइनों के साथ जमकर रोमांस करते देखे जा सकते हैं. इस गाने का लिरिक्स लिखा है आलोक यादव ने जबकि समर सिंह ने ही गाया है. ये गाना पारंपरिक होली वाले अंदाज में गाया गया है.

Bhojpuri Holi Song: समर सिंह का होली गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, देखे Video
भोजपुरी होली गीत (Image Credit: YouTube)

होली (Holi) का त्योहार आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं. इस दिन को खास बनाने में हर कोई जुट गया है. भोजपुरी सिनेमा में तो इसे लेकर लोगों में अलग ही जुनून देखने को मिल रहा है. खेसारी लाल यादव, पवन सिंग, रितेश पांडे तक तमाम बड़े नाम होली पर गाने लेकर आ रहे हैं. इनके गानों ने अभी से यूट्यूब पर धूम मचानी भी शुरू कर दी हैं. इन गानों के व्यूज लाखों करोड़ों में जा चुके हैं. इस बीच अब सिंगर समर सिंह भी अपना भोजपुरी गाना बैगन वाला लेकर आए हैं. इस गाने को जमकर पसंद किया जा रहा है.

इस गाने में समर सिंह हीरोइनों के साथ जमकर रोमांस करते देखे जा सकते हैं. इस गाने का लिरिक्स लिखा है आलोक यादव ने जबकि समर सिंह ने ही गाया है. ये गाना पारंपरिक होली वाले अंदाज में गाया गया है. गाने का वीडियो बोल्ड है. जाहिर है इसे होली को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यही भी पढ़े: Bhojpuri Holi Song: रितेश पांडे और अक्षरा सिंह का सबसे धमाकेदार होली गाना है ‘Sali Ke Puaa Garam’, अब तक 23 लाख बार देखा गया

इस गाने को अब तक 6 लाख से उपर व्यूज मिल चुके हैं. जबकि सैकड़ों कमेंट कर गाने की तारीफ़ करते दिखाई दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).