मनोरंजन

Bhojpuri Holi Song: जीजा और साली की मस्ती को दिखाता गाना हुआ वायरल, जमकर पसंद कर रहे हैं लोग इस होली गीत को

इस गाने का नाम साली के होली है. जिसे रवि शंकर और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है. जबकि हरे राम मिश्रा ने इसके गीत लिखे है. तो वहीं म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है.

Bhojpuri Holi Song: जीजा और साली की मस्ती को दिखाता गाना हुआ वायरल, जमकर पसंद कर रहे हैं लोग इस होली गीत को
भोजपुरी होली गीत (Image Credit: YouTube)

होली (Holi) का त्योहार आने को है. ऐसे में हर कोई अभी से होली तैयारी में जुट गया है. भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) भोजपुरी भी पीछे नहीं है. होली को ध्यान में रहते हुए अब तक कई गाने रिलीज किये जा चुके हैं. ऐसे में अब अंतरा सिंह प्रियंका और रवि शंकर का होली गीत भी रिलीज हो चुका है. जिसे हर कोई बेहद पसंद कर रहा है. दरअसल प्रियंका और रवि का ये गाना होली गीत है. जिसमें जीजा और साली की मस्ती को दर्शाया गया है.

इस गाने का नाम साली के होली है. जिसे रवि शंकर और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है. जबकि हरे राम मिश्रा ने इसके गीत लिखे है. तो वहीं म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है. इस गाने की लिरिक्स काफी बोल्ड हैं तो वहीं वीडियो भी भोजपुरी फ्लेवर का ही है.

होली के मौके को भुनाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग ही तरह ही होड़ दिखाई देती हैं. तमाम बड़े सितारें अपने अपने गाने लेकर दर्शकों के बीच आते हैं. हाल ही में पवन सिंह ने भी हिंदी गाना फगुनी तेरे रंग में रिलीज किया है. जिसे लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग में आ गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).