इरफान खान और ऋषि कपूर के बाद फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, नहीं रहें राइटर अनिल अजिताभ

अनिल अजिताभ का बड़ा रुतबा भोजपुरी फिल्मों में चलता था. उन्होंने भोजपुरी की हम बाहुबली, रणभूमि, एक दूजे के लिए जैसी कई मशहूर फिल्में निर्देशित की हैं.

अनिल अजिताभ (Image Credit: Instagram)

इरफान खान और ऋषि कपूर के बाद फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. बॉलीवुड की शानदार फिल्मों के स्क्रीन राइटर रह चुके अनिल अजिताभ (Anil Ajitabh)अब इस दुनिया में नहीं रहें. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अजिताभ का निधन सोमवार को पटना में हुआ. उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. अब सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

आपको बता दे कि बतौर स्क्रीनराइटर अनिल अजिताभ ने 'दामुल', 'मृत्युदंड', 'अपहरण', 'राजनीति' और 'बंदिश' जैसी फिल्मों से जुड़े रहे. जबकि 'जय गंगाजल', 'अपहरण' और 'दिल क्या करे' जैसी फिल्मों में वो बतौर असोसिएट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं. अनिल अजितभ के निधन पर भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया.

हालांकि अनिल अजिताभ का बड़ा रुतबा भोजपुरी फिल्मों में चलता था. उन्होंने भोजपुरी की हम बाहुबली, रणभूमि, एक दूजे के लिए जैसी कई मशहूर फिल्में निर्देशित की हैं. दरअसल अनिल अजिताभ की शुरुआत से ही भोजपुरी फिल्मों में रुचि ज्यादा रही है. वो हमेशा भोजपुरी इंडस्ट्री को ही तबज्जों देते थे. लेकिन दोस्ती के चलते वो हिंदी फिल्मों में भी अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटे.

Share Now