भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Image Credit: Instagram)
भोजपुरी (Bhojpuri) की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey) सिर्फ फिल्मी परदे पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी पॉपुलर (Popular) हैं. जब भी उनका कोई वीडियो (Video) सामने आता है थोड़े ही वक्त में वायरल (Viral) हो जाता है. ऐसे में अब आम्रपाली (Aamrpali Dubey) ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में आम्रपाली में बेहद ही गजब की अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं. आम्रपाली का ये वीडियो भी अब खूब वायरल हो रहा है. आम्रपाली के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा हैं.
आम्रपाली का ये वीडियो भी भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर ही है. परवेश लाल यादव के गाने चुम्मा चुम्मा दे (Chumma Chumma De) पर आम्रपाली गजब के एक्सप्रेशन दिखा रही हैं. आप भी देखिए भोजपुरी की इस खास एक्ट्रेस का खास अंदाज.
वैसे आपको बता दे कि आम्रपाली दुबे के यूट्यूब (You Tube) पर गाने काफी पसंद किए जाते हैं. पिछले कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर जेल करइबू ए का सुग्गी गाने ने 1 करोड़ के व्यूज पा लिए हैं. फिल्म सिपाही के इस गाने में आम्रपाली संग निरहुआ की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. वैसे ये जोड़ी भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की हिट जोड़ियों में से एक है. जब भी ये साथ आते हैं कमाल कर जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).